
rain alert देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। अपने ताजा अपडेट में मौसम विभाग ने बताया कि आज सोमवार से अगले तीन दिन कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में खासकर मानसून अभी भी सक्रिय है जिस वजह से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कई हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तखंड में आज कई जिलों में बिजली चमकने, हवा चलने और गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही राजधानी दिल्ली की करें तो यहां बादलों के छाया रहेगा जिस वजह से मौसम खुशनुमा रहेगा। मॉनसून की विदाई से पहले जहां बारिश हो सकती है उन राज्यों में बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश शामिल है। इन तीन राज्यों में कई जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।
11 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश के आसार
IMD के मुताबिक कई राज्यों में मानसून अपने अंतिम दौर में है लेकिन सक्रिय भी है इस वजह से 11 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की/मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय आदि राज्य में आंधी, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज सोमवार से बदलाव देखने को मिलेगा। इन राज्यों में मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं विक्षोभ के कारण पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
दिल्ली-बिहार, एमपी और झारखंड का क्या हाल
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम सुहावना बना रहेगा, लेकिन कल तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं बात मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड की करें तो यहां मौसम की विदाई का दौर जारी है। मॉनसून अपने अंतिम समय में है। मध्यप्रदेश से मॉनसून कल यानी 10 अक्टूबर को पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।
बिहार और झारखंड में भी 10 से 11 अक्टूबर तक मॉ़नसून की विदाई होनी तय मानी जा रही है। दोनों राज्यों के 11 अक्टूबर तक कई जिलों में रिमझिम फुहार पड़ने की संभावना है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह हवा का रुख बदलेगा और तापमान में गिरावट ओगी। जिस वजह से अगले 15 दिनों तक ठंड का असर तेज होगा
Published on:
09 Oct 2023 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
