Weather Update: IMD के अनुसार, बिहार, ओडिशा, गोवा, झारखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं बीते महीने यानी सितंबर में इस साल की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
weather update[typography_font:12pt;" > देश के आधे से ज्यादा राज्यों से मानसून विदा ले चुका है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी बारिश का सिलसिला जारी है। सितंबर महीने में कई राज्यों में जोरदार बारिश की वजह से आम जनजीवन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, इन राज्यों में बारिश के साथ - साथ लगभग 60 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
सितंबर में सबसे ज्यादा हुई बारिश
मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस साल जून में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। जून में 92 प्रतिशत से कम बारिश हुई है। जुलाई की बात करें तो, इस महीने में सामान्य बारिश हुई है। इस महीने 100-106 बारिश हुई है। IMD के अनुसार, अगस्त में समान्य से कम बारिश हुई है। इस महीने में 91 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है और सितंबर में सामान्य से थोड़ा सा ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। इस महीने 113 प्रतिशत बारिश हुई है।