16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: राजस्थान, पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे को लेकर अलर्ट, रात में गिरेगा पारा

IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की सर्दी और दक्षिण के लिए भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification
weather update imd alert new western disturbance fog alert in rajasthan punjab up temperature on 17 and  18 december

देश के उत्तरी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी समेत कई राज्यों में ठंड और कोहरे ने डेरा डाल दिया है। ठंडी हवाओं के कारण रात में पारा गिरने के साथ ही गलन भी बढ़ गई है। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से जारी नए अनुमान के मुताबिकअगले पांच दिनों के दौरान, राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में सुबह गंभीर कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए बारिश का भी अनुमान लगाया है।

राजस्थान में दिन साफ लेकिन राते ठंडी

राजस्थान में दिन जहां साफ रह रहा है लेकिन रातों में पारा लगातार गिर रहा है। रात के समय पारा गिरने के साथ ही ओस व नमी भी गिर रही है। वहीं कुछ शहरों तापमान सामान्य रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना हुआ है। झुंझुनू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरोही और बीकानेर के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है। इसके कारण विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक कई जिलों के तापमान में गिरावट की बात कही है. यहां तापमान 10 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है।

ठंडी हवाओं ने दिल्ली में बढ़ाई ठिठुरन

देश की राजधानी दिल्ली की मौसम की बात करें तो पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवा के कारण दिल्ली में सुबह के वक्त ठिठुरन बढ़ गई है। इस कारण शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा। अधिकतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार सुबह हल्का कोहरा होगा, दिन में आकाश साफ रहेगा।

अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश में दिन तो साफ रह रहा है, लेकिन रातों में जमकर कोहरा उत्पाच मचा रहा है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना का आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तामपान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वोत्तर मेंं भारी कोहरे की आशंका

IMD ने देश के पूर्वोत्तर राज्यों 17 और 18 दिसंबर को असम, मेघालय और त्रिपुरा के लिए भारी कोहरे की भविष्यवाणी की है। इन पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों में भारतीय प्रायद्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर बारिश की गतिविधि की तीव्र अवधि की भविष्यवाणी की है, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे कमी आएगी।

दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश की आंशका

चक्रवातू तूफान मिचौंग की तबाही झेलने के बाद से ही दक्षिण भारत का मौसम बिगड़ा हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 दिसंबर तक, केरल और माहे में कई स्थानों पर और संभवतः तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है वहीं। लक्षद्वीप में भी 17 दिसंबर से 19 दिसंबर (मंगलवार तक) के बीच इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। 17 से 18 दिसंबर तक दक्षिण तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Parliament Security Breach: संसद में जो हुआ वो बेरोजगारी का नतीजा, केंद्र सरकार पर राहुल गांधी का निशाना