23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी दिखाने लगी तेवर: दिल्ली में चढ़ने लगा पारा, इन 4 राज्यों में लू का प्रकोप

Weather Update: पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सितम शुरु हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश के कई राज्यों में लू (Heat Wave) चलनी शुरू हो गई है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार में भी गर्मी अब तेजी से बढ़ रही है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

Weather Update

weather update दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर भारत में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते दिनों से राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। देश के कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल और बिहार अब गर्मी तेजी से बढ़ रही है। आईएमडी के मुताबिक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा में लू (Heat Wave) चलने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में सताने लगी गर्मी


देश की राजधानी दिल्ली-NCR में आज आमतौर पर मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही दिल्ली में पारा लगातार चढ़ते जाने की संभावना है। राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

इन राज्यों में चलेगी लू


आईएमडी के मुताबिक देश के कई राज्यों में लू (Heat Wave) चलनी शुरू हो गई है। 14 अप्रैल से 17 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में लू चलेगी। 15 अप्रैल तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में और 15 से 17 अप्रैल के दौरान बिहार में लू चल सकती है। बंगाल में लू के कारण आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें- इस सीजन में सूर्य ने पहली बार दिखाया रौद्र रूप, पारा 40 पार


पंजाब-हरियाणा का मौसम


पंजाब और हरियाणा में गर्मी तेज हो गई है। बीते दिन हरियाणा में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान ऐसे ही बढ़ता रहा तो अप्रैल के अंत तक तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। वहीं पंजाब में 0.9 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। यानि तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक पहुंच गया, समराला में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 37.6 डिग्री, लुधियाना में 37.1, पटियाला में 38.03, बरनाला में 38.6, होशियारपुर में 38.1 और बठिंडा में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

यह भी पढ़ें- अब दिन-रात सता रही है गर्मी, 15 अप्रेल को फिर हो सकती है झमाझम बारिश

गरज और बिजली गिरने के साथ होगी बारिश


आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई जगहों पर ओले गिर सकते है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 से 17 अप्रैल के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना जताई है। इनके अलावा राजस्थान और पंजाब में अलग अलग जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।