
Weather update
weather update[typography_font:12pt;" > देश के ज्यादातर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। कुछ राज्यों में एक बार फिर सिस्टम एक्टिव हो गया है। सितंबर महीने में कई राज्यों में जोरदार बारिश की वजह से आम जनजीवन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक, इन राज्यों में बारिश के साथ - साथ लगभग 50-60 किलोमीटर घंटे की गति से हवाएं भी चलेंगी।
बिहार के 17 जिलों में जोरदार बारिश के आसार
बिहार में दक्षिण पश्चिम मॉनसून पिछले दो दिनों से सिस्टम एक्अिव है। कई जिलों में हल्की या भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज पूरे बिहार के अधिसंख्य जिलों में वर्षा के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। पटना समेत 17 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, भोजपुर, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, कटिहार और पूर्णिया जिले में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
राजस्थान में एक्टिव हुआ वेदर सिस्टम 2
राजस्थान के मौसम की बात करें तो, मानसून प्रदेश के कई जिलों से विदाई ले चुका है हालांकि 2 वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के कारण अभी भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। लेकिन आने वाले दिनों में इन जिलों से भी मानसून की विदाई हो जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो 10 अक्टूबर को पूरे प्रदेश से मानसून विदा हो जाएगा।
Updated on:
04 Oct 2023 07:30 am
Published on:
04 Oct 2023 07:29 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
