फिलहाल, सड़कों को साफ करने का काम जारी है। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), बीआरओ और दूसरी एजेंसियों की ओर से सड़कों को खोलने की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक 4 NH, 17 स्टेट हाइवे, 3 जिला मार्ग, 28 ग्रामीण सड़कों को खोलने का काम किया गया है। साथ ही कई रास्तों को खोलने के लिए JCB की संख्या भी बढ़ा दी गई है।