
तूफानी बारिश की चेतावनी
Weather Alert : देशभर में बीते दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। पहाड़ी से मैदानी इलाकों तक भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज रहने वाला है। बाढ़ से परेशान दिल्लीवालों को फिलहाल तो मौसम की मार से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए दिल्ली में अगले 5 दिन बारिश की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, बिहार, राजस्थान, गुजरात सहित कई राज्यों में आने वाले कुछ दिनों तक तूफानी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD के मुताबिक, उत्तर पूर्वी और पूर्वी भारत के हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिलेगी।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देशभर में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश आसमान से कहर बनकर बरस रही है। भूस्खलन और बाढ़ के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में अगले पांच दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली को अभी बाढ़ से राहत नहीं, बिहार में सैकड़ों घरों में घुसा पानी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
Updated on:
18 Jul 2023 09:26 am
Published on:
18 Jul 2023 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
