
Weather Updates : देश के कई राज्यों में IMD का हीटवेव का अलर्ट जारी, इन का नाम जानें
देश में मौसम का मिजाज गर्म हो गया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है। आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। IMD की जारी लिस्ट में ओडिशा का बारीपदा बीते दिन 44.2 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए कई राज्यों ने एडवाइजरी जारी की है। जिसमें कई स्कूलों बंद करने और टाइम बदलने का निर्देश जारी किया गया है।
इन शहरों का 40 पार पहुंचा तापमान
IMD ने देश के गर्म शहरों की लिस्ट में ओडिशा का बारीपदा (44.2 डिग्री), महाराष्ट्र के अकोला (42.8 डिग्री), चंद्रपुर (43.2 डिग्री), ब्रह्मपुरी (43.1 डिग्री) डिग्री, गोंदिया का तापमान (42 डिग्री), अमरावती (42 डिग्री), बंगाल बांकुरा (43.7 डिग्री), कोलकाता (40 डिग्री), बंगाल का श्रीनिकेतन (43.2 डिग्री), पानागढ़ (43 डिग्री) तापमान दर्ज किया है। इसके अलावा भी लिस्ट में कई नाम हैं।
लू या हीटवेव क्या है?
किसी इलाके में अत्यधिक गर्म मौसम को हीट वेव पुकारा जाता है। हीट वेव आमतौर पर दो या उससे अधिक दिन जारी रहता है। जब तापमान किसी दिए गए क्षेत्र के ऐतिहासिक औसत से अधिक हो जाता है तो उसे हीट वेव या लू कहते हैं। IMD के अनुसार, जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है। यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है। तटीय क्षेत्रों में जब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस हो जाता है तो हीट वेव चलने लगती है।
बारिश संग बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग अलर्ट जारी करते हुए कहाकि, पश्चिमी विक्षोम एक्टिव हो गया है। जिस वजह से जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की आशंका है। पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबार के साथ ओले गिरने की संभावना है।
आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है कि, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, मुजफ्फराबाद में आंधी-तूफान के आसार हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।
Updated on:
18 Apr 2023 05:00 pm
Published on:
18 Apr 2023 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
