scriptWeather updates : मौसम विभाग का 24 घंटे में तेज हवा, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश का अलर्ट | Weather updates Weather alert strong wind hailstorm and drizzling rain in 24 hours | Patrika News
राष्ट्रीय

Weather updates : मौसम विभाग का 24 घंटे में तेज हवा, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश का अलर्ट

Weather updates मौसम विभाग का अलर्ट है कि, उत्तर भारत में मौसम मिजाज कुछ बदल हुआ है। दिल्ली में रविवार 29 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। राजस्थान में कई स्थानों पर पाला पड़ेगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की, मध्यम से लेकर मूसलाधार वर्षा हो सकती है।

Jan 28, 2023 / 05:51 pm

Sanjay Kumar Srivastava

imd.jpg

Weather updates : मौसम विभाग का 24 घंटे में तेज हवा, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, दिल्ली में रविवार 29 जनवरी को जमकर बारिश होगी। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी। ऐसी संभावना है कि, तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग का अपडेट है कि, हवाओं की दिशा बदलने और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते न्यूनतम तापमान में तेजी देखी जा सकती है। देश के अन्य राज्यों के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि, राजस्थान में कई स्थानों पर पाला पड़ेगा। 30 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज़ सतही हवा चलने की संभावना है। इसी के साथ 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की, मध्यम से लेकर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी को हल्की, मध्यम पृथक से छिटपुट वर्षा हो सकती है। 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। शनिवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर में तेज ठंडी हवाएं कंपा रही थी। सुबह आठ बजे सूरज निकल आया था। तेज तपिश होने के बावजूद तेज ठंडी हवाओं के सामने सूरज टिक नहीं पा रहा था।
रविवार को दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री था। आज बादल छाए थे। पर बारिश नहीं हुई। पर रविवार को बारिश होगी।
Delhi weather update, इस हफ्ते रहेगी ठंड

दिल्ली मौसम अपडेट के अनुसार, अगले हफ्ते भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 30 जनवरी को हालांकि बादल रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी। 31 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस बीच अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसका मतलब ठंड अभी रहने वाली है।

Uttarakhand Weather Update: रविवार से भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में गरज के साथ ओलावृष्टि व तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान तापमान में मामूली गिरावट आने के आसार हैं।

Home / National News / Weather updates : मौसम विभाग का 24 घंटे में तेज हवा, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश का अलर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो