7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal: जलपाईगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर हमला, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकताओ ने तोड़ दिए घर

lok Sabha Elections 2024:पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा जारी है। प्रथम चरण के मतदान के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर हमला बोल दिया। इसमें कई घर उजड़ गए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
lok Sabha Elections 2024 BJP workers House of attacked in Jalpaiguri Trinamool Congress workers demolished BJP workers houses

lok Sabha Elections 2024:लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त होने के बाद पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने कई भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की घरों पर हमला किया और हमले में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बंगाल में इससे पहले भी पंचायत चुनाव में जलपाईगुड़ी के संन्यासीकाटा ग्राम पंचायत में व्यापक अशांति की घटना हुई थी। उस समय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप लगे थे। बड़े पैमाने पर मतपत्र लूटने के आरोप भी सामने आए थे।

शुक्रवार को लोक सभा चुनाव के पहले चरण में संन्यासीकांटा ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 18/126 में मतदान के बाद भी यहां कुछ ऐसी ही तस्वीर देखने को मिली। मतदान ख़त्म होने के बाद उपद्रव शुरू हो गया। कथित तौर पर इस बार निशाने पर भाजपा कार्यकर्ता थे। आरोप है कि तृणमूल के गुंडों ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला करने किया गया। घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

तृणमूल कांग्रेस के नेता रोशन हबीब ने कहा कि पार्टी पर लगे सभी आरोप गलत हैं। उन्होंने महिला मतदाताओं पर केंद्रीय बलों द्वारा लाठीचार्ज किया गया है। भाजपा नेतृत्व ने कहा है कि यह तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति है। जनता सब समझ चुकी है। जिलाधिकारी शमा परवीन ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। पुलिस के अलावा केंद्रीय बल भी हैं। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।