28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई, व्यवसायी के ऑफिस और आवास पर छापेमारी

पश्चिम बंगाल में ED ने भूमि घोटाले की जांच में बड़े तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें एक प्रमुख व्यवसायी और उसकी कंपनी के कार्यालय व आवास शामिल हैं।

2 min read
Google source verification

ED की छापेमारी (IANS)

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में शनिवार सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा तलाशी और छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई भूमि से जुड़े बड़े घोटाले की जांच के तहत की जा रही है और इसमें राज्य की राजधानी कोलकाता समेत उसके आस-पास के क्षेत्र शामिल है।

TMC ने व्यवसायी का कनेक्शन

जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत ED अधिकारियों ने एक प्रभावशाली व्यवसायी के कार्यालय और निजी आवास पर तलाशी ली है, जिसका संबंध सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस से निकटता रखने वाले गुटों से बताया जा रहा है। हालांकि, एजेंसी ने इस व्यवसायी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।

CAPF, ED ने मिल कर की कार्रवाई

आपको बता दें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने ED के साथ मिलकर शनिवार सुबह से ही दक्षिण कोलकाता के बालीगंज सर्कुलर रोड स्थित एक उच्च श्रेणी वाले आवासीय परिसर में इस व्यवसायी के निवास से अभियान शुरू किया।

FIR के आधार पर शुरू हुई छापेमारी

ED के आरोपों के अनुसार, इस व्यवसायी और उसकी कंपनी पर भूमि अधिग्रहण में अनियमितता, निवेशकों को भ्रामक प्रलोभन देकर निवेश के लिए आकर्षित करना, तथा अत्यधिक लाभ का आश्वासन देना जैसे गंभीर आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह जांच उन FIRs के आधार पर शुरू हुई थी, जो राज्य के कई पुलिस थानों में इस कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ दर्ज हैं।

चुनाव से पहले रेड

अभियान के दौरान ED अधिकारी कंपनी के विभिन्न वित्तीय दस्तावेज, बैंक खाते से जुड़े रिकॉर्ड और भूमि से संबंधित कागजातों की तीव्रता से जांच कर रहे हैं। साथ ही एजेंसी ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों और निदेशकों से भी पूछताछ की है। यह तलाशी और छापेमारी अभियान उस समय जारी है जब पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले है, और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट पहले से लागू है।

कब होंगे चुनाव?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो चरणों में होने वाले हैं। पहला चरण में 23 अप्रैल 2026 को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल 2026 को 142 सीटों पर मतदान होगा, जबकि सभी मतों की गिनती एक साथ 4 मई 2026 को की जाएगी। इस चुनाव में TMC और बाकि दलों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।