
चुनाव आयोग (IANS)
Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव आयोग (Election Commission of India) के मुताबिक, बंगाल में करीब 7 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। हालांकि, आयोग ने इन नए वोटरों की उम्र, लिंग या पहली बार वोट देने वालों की संख्या जैसी डिटेल जानकारी अभी साझा नहीं की है।
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इन नए जुड़े मतदाताओं में से लगभग 3.22 लाख लोग पहले चरण में मतदान करेंगे, जबकि करीब 3.88 लाख मतदाता दूसरे चरण में अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि अभी केवल कुल आंकड़े ही नियमों के अनुसार सार्वजनिक किए गए हैं। विस्तृत जानकारी अलग से सुरक्षित रखी गई है और जरूरत पड़ने पर भविष्य में साझा की जा सकती है। इसके अलावा, आयोग ने यह भी नहीं बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए कितने आवेदन मिले थे और उनमें से कितने स्वीकार या खारिज किए गए।
चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या अब बढ़कर 6,82,51,008 हो गई है। ट्रिब्यूनल के आदेशों के बाद यह संख्या और बढ़ सकती है।
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी टीएमसी (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच माना जा रहा है। CM ममता (CM Mamata Banerjee) की पार्टी उन मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटने का डर है। वहीं, बीजेपी ने सत्ता में आने पर घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है।
एसआईआर (Special Intensive Revision) के दौरान कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटने की खबरों ने राज्य की राजनीति को और गर्म कर दिया है। ऐसे में नए वोटरों का जुड़ना चुनावी समीकरणों को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।
Published on:
19 Apr 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
