17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024: झाड़ग्राम के सांसद ने बीजेपी से झाड़ा पल्ला, इस्तीफा देकर कहा अब राजनीति ही नहीं करनी,पश्चिम बंगाल में बीजेपी तगड़ा झटका

West Bengal Jhargram MP Resigned : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के झाड़ग्राम सांसद कुनार हेम्ब्रम ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

2 min read
Google source verification
West Bengal Jhargram MP Kunar Hembram Resigned From BJP TMC Attack Sandeshkhali

,

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले जहां एक तरफ भाजपा में शामिल होने के लिए नेताओं की कतार लगी है। वहीं पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को मौजूदा सांसद ने झटका दे दिया है। चुनाव से ठीक पहले झाड़ग्राम लोकसभा सीट से भाजपा सांसद कुनार हेम्ब्रम ने पार्टी छोड़ दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा भेज दिया। पार्टी से इस्तीफा देने का कारण निजी बताया है। हेम्ब्रम ने कहा यह सही वक्त है क्योंकि किसी अन्य पार्टी कार्यकर्ता को मौका मिल सकता है। यह पूरी तरह से निजी फैसला है।

सांसद हेम्ब्रम के इस्तीफे बाद तृणमूल कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई है। संदेशखाली हिंसा में कई आरोपी से घिरी टीएमसी ने सांसद के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सांसद को पता था कि चुनाव में उनकी हार होने जा रही है। ऐसे में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद हेम्ब्रम ने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल होने नहीं जा रहे हैं। अब उन्हें राजनीति ही नहीं करनी है। वह किसी भी पार्टी के संपर्क में भी नहीं हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि हेंब्रम ने कुछ दिन पहले पार्टी को अपने फैसले के बारे में सूचित किया था।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले टीएमसी के दिग्गज नेता ने तापस रॉय ने टीएमसी से इस्तीफा दिया था। वह बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इससे तृणमूल कांग्रेस बुरी तरह से तिलमिला गई थी। सेन का जाना ममता के लिए बड़ा झटका था। अब भाजपा सांसद ने इस्तीफा दिया है तो वह हमलावर हो गई है।

पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं। इसमें से 18 सीटें लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने जीती थी। 2024 में यह सीट 30 पार कराने की तैयारी में है। भाजपा इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रही है। संदेशखाली के मुददे ने भाजपा के चुनावी कैंपेन को और भी धार दे दी है।