सरकारी अधिकारी के सामने जब यह व्यक्ति ‘भौंकने’ लगा तो चौंके लोग
इस वक्त सरकार की एक छोटी सी गलती से किसी भी व्यक्ति का जीवन बरबाद हो सकता है। ऐसा एक नजारा पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में देखने को मिला। जब राशन कार्ड में उपनाम के गलत लिखे जाने पर पीड़ित व्यक्ति ने सरकारी अधिकारी के सामने 'भौंक' कर विरोध किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो वायरल हो गया है। पीड़ित श्रीकांत दत्ता ने बताया कि, राशन कार्ड में मेरे उपनाम को लगातार 3 बार गलत लिखा गया। पहले दो बार श्रीकांत मंडल और श्रीकांती लिखा गया था जबकि इस बार मेरा नाम जोकि श्रीकांत दत्ता है उसे श्रीकांत कुत्ता लिखा गया। मैं फिर से आवेदन के लिए गया था जहां मैंने ज्वाइंट BDO को देखकर प्रदर्शन किया। मैं BDO के सामने कुत्ते की तरह बर्ताव करने लगा। उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए।