
Weather forecast : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने बताया है कि 17 फरवरी 2024 को नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज चमक (lightning) के साथ देश के उत्तर पश्चिमी इलाके में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 फरवरी को ओलावृष्टि भी होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को 18 से 20 फरवरी तक ठिठुरन बढ़ेगी। इस मौसम चक्र से जम्मू कश्मीर, लदृदाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड प्रभावित होंगे।
IMD ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, लददाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में 18 से 20 फरवरी तक जबरदस्त बारिश होगी। उत्तराखंड में 20 फरवरी को झमाझम बारिश होने की संभावना है। 19 फरवरी को जम्मू कश्मीर, लददाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज्जफराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बहुत अधिक बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 से 21 फरवरी तक बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 22 फरवरी तक बारिश होगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्यप्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक बारिश होगी। उत्तर राजस्थान में 19 से 20 फरवरी तक बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब में 18 से 20 फरवरी तक 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को तेज हवाएं चलेंगी।
Updated on:
17 Feb 2024 02:35 pm
Published on:
17 Feb 2024 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
