16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WFI Row: चार्जशीट से बड़ा खुलासा, इलाज का खर्च उठाने के बदले में बृजभूषण ने यौन संबंध बनाने को कहा था

WFI Row: भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। यह खुलासा बृज भूषण की मुश्किलें बढ़ा सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
इलाज का खर्च उठाने के बदले में बृजभूषण ने यौन संबंध बनाने को कहा था

इलाज का खर्च उठाने के बदले में बृजभूषण ने यौन संबंध बनाने को कहा था

WFI Row: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे पहलवान आंदोलन केस में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बृजभूषण के खिलाफ दायर दिल्ली पुलिस की चार्जशीट से यह बात सामने आई है कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ने महिला पहलवान के इलाज का खर्च उठाने के एवज में यौन संबंध बनाने को कहा था। दिल्ली पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एक महिला पहलवान ने आरोप लगाया है कि सिंह ने उसका मेडिकल खर्च वहन करने के बदले में यौन संबंध बनाने को कहा था। उनके अनुसार, सिंह ने उनसे कहा था कि वह उनकी चोट के इलाज के लिए भुगतान करेंगे, लेकिन इसके एवज में उन्होंने यौन संबंध बनाने की मांग की।



[typography_font:14pt]प्रोटीन की खुराक देने के बदले में यौन संबंध बनाने को कहा

एक अन्य शिकायतकर्ता, जिसकी पहचान आरोपपत्र में "पहलवान नंबर 6" के रूप में की गई है, ने सिंह पर प्रोटीन की खुराक देने के बदले यौन संबंध बनाने का प्रस्‍ताव रखने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने अपनी गवाही में आगे कहा कि सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दौरों के दौरान उनके साथ विभिन्न तरीकों से यौन शोषण किया।

[typography_font:14pt]शो कॉज की धमकी देकर बात मानने को करते थे मजबूर

इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि सिंह कारण बताओ नोटिस जारी कर धमकियां देते थे और उन्हें बात मानने के लिए मजबूर करते थे। सिंह ने 6 मई, 2023 को एनपीएल किंग्सवे कैंप में जांच के दौरान अपने आधिकारिक आवास, जहां डब्ल्यूएफआई कार्यालय था, में महिला पहलवानों से अकेले मिलने को कहा था, मगर उन्‍होंने सख्ती से इनकार कर दिया था।

[typography_font:14pt]मैरीकॉम की जांच पर भी उठ रहे सवाल

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों के दौरान कोई अनुचित व्यवहार नहीं हुआ, क्योंकि पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों द्वारा व्यापक निगरानी की गई थी। उन्‍होंने अपनी गवाही में ओलंपिक पदक विजेता एम.सी. मैरी कॉम की अध्यक्षता में सरकार द्वारा नियुक्त छह सदस्यीय निरीक्षण समिति द्वारा की गई जांच की निष्पक्षता के बारे में भी चिंता जताई।

[typography_font:14pt;" >
कई नामी पहलवानों ने दिया था धरना

पहलवानों के अनुसार, समिति के सदस्यों ने सिंह के खिलाफ शिकायतों को खारिज कर दिया, शिकायतकर्ताओं पर सिंह के निर्दोष इशारों और व्यवहार के पीछे के उनके इरादे को गलत समझने का आरोप लगाया। मालूम कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक सहित कई नामी पहलवानों ने दिल्ली में डेढ़ महीने तक धरना दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू हुई थी।

यह भी पढ़ें - गवाही देने वाली महिला पहलवानों को बृजभूषण से मिली धमकी! हुआ खुलासा