Economic Survey: बजट 2025 का इंतजार खत्म हो गया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार शुक्रवार दोपहर संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने वाली है। परंपरा के अनुसार, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट (Budget) पेश होने से एक दिन पहले संसद में अर्थव्यवस्था की पूर्व-बजट विस्तृत स्थिति का दस्तावेज पेश करेंगी। आर्थिक सर्वेक्षण लोकसभा में दोपहर 12 बजे और राज्यसभा में दोपहर 2 बजे पेश किया जाएगा।