
Documents for OYO Check in: साल 2013 में शुरू हुए OYO होटल देशभर में काफी फेमस है। कुछ समय पहले OYO पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ था। दरअसल कंपनी ने अपनी चेकइन पॉलिसी में कुछ बदलाव किए उसके बाद अनमैरिड कपल्स (UNMARRIED COUPLE) ओयो होटल में चेक-इन नहीं कर सकेंगे। यह नियम अभी केवल मेरठ में लागू किया गया है। साथ ही यह योजना बनाई जा रही है की धीरे-धीरे पूरे देश में इसे लागू किया जाएगा। नियम में हुए बदलाव के बाद सभी के मन में ये सवाल आ रहा है की आखिर रिलेशनशिप स्टेटस के प्रूफ के लिए क्या डॉक्यूमेंट जरुरी है।
OYO की नई पॉलिसीमें अब कपल्स को होटल में चेक इन करने के लिए रिलेशनशिप का प्रूफ देना होगा। न सिर्फ ऑफलाइन बल्कि ऑनलाइन बुकिंग करने पर भी रिलेशनशिप प्रूफ दिखाना जरूरी होगा। साथ ही कंपनी ने कहा कि ओयो ने अपने पार्टनर होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता को देखते हुए अपने फैसले के आधार पर कपल बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है।
OYO की तरफ से किए बदलाव के बाद से ही यह सवाल उठ रहा है कि ओयो ने यह कदम आखिर क्यों उठाया है। इसका जवाब देते हुए ओयो ने कहा, ओयो को पहले भी मेरठ में सिविल सोसाइटी ग्रुप से इस चीज को लेकर प्रतिक्रिया मिलती रही है, जिसमें अनमैरिड कपल्स के चेक-इन को लेकर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा, कुछ और शहरों के लोगों ने भी अनमैरिड कपल्स को ओयो होटलों में चेक-इन करने की अनुमति नहीं देने के लिए याचिका दायर की है।
OYO ने नए नियम की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मेरठ से की है। इसमें अपने पार्टनर होटलों के लिए एक नई चेक-इन नीति पेश की है, जो जनवरी 2025 में शुरू हो गई है। नई नीति के अनुसार अविवाहित जोड़ों को होटल में रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
OYO रूम्स में हुए बदलाव के बाद से ही सभी मन में ये सवाल आ रहा है की चेकइन के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट जरुरी है। आपको बता दें की यह नियम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही टिके से काम करेगा। इस नियम के तहत आपको अपने रिश्ते का प्रूफ दिखने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट या आधार दिखाना होगा। इसके बाद आप आसानी से OYO की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
Updated on:
23 Jan 2025 03:17 pm
Published on:
23 Jan 2025 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
