24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध के बीच घर में LPG खत्म? अगर यूज कर रहे इंडक्शन तो पढ़ लें यह खबर, वरना लग जाएगा बड़ा जुर्माना

घरेलू LPG सिलेंडर खत्म होने पर लोग विकल्प के तौर पर इंडक्शन का उपयोग का कर रहे हैं। घरों में खाना पकाने के लिए यह विकल्प काफी सस्ता और कारगर साबित हो रहा है, लेकिन इस विकल्प की वजह से जुर्माना भी लग सकता है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Mar 24, 2026

Induction Cooktop AI Image

इंडक्शन कुकटॉप AI फोटो

Iran–Israel Conflict: ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते से भारत समेत दुनिया के कई देशों में होने वाली ईंधन की सप्लाई बाधित हुई है। इस संकट के समय में लोग घरेलू LPG सिलेंडर खत्म होने पर खाना पकाने के लिए विकल्प के तौर पर इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं। LPG सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने की वजह से रसोई में इंडक्शन का उपयोग काफी बढ़ गया है। विकल्प के तौर पर घर में उपयोग किया जा रहा इंडक्शन चिंता बढ़ा सकता है और इसके अधिक उपयोग से घर में बिजली विभाग का नोटिस पहुंच सकता है।

एक साथ AC और इंडक्शन चलाने पर लग सकता है जुर्माना

घरेलू LPG सिलेंडर के विकल्प के तौर पर इंडक्शन काफी कारगर साबित हो रहा है। जिन घरों में AC, कूलर, पंखा, इंडक्शन और अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग हो रहा है, उनको सावधान रहने की जरूरत है। दरअसल, सामान्य तौर पर घरों में 1200 से 2000 वॉट का इंडक्शन उपयोग होता है। इसी तरह अगर AC की बात करें तो घरों में 1 टन से लेकर 2 टन तक के AC लगे हैं। 1 टन का AC लगभग 1.2 से 1.5 किलोवॉट लोड लेता है।
इसी तरह इंडक्शन 1 से 2 किलोवॉट तक का लोड लेता है। इस स्थिति में अगर एक साथ AC, इंडक्शन और या अन्य इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग होता है तो अधिक बिजली खपत होगी। ऐसे में ओवरलोड होने पर बिजली विभाग नोटिस भेज सकता है और जुर्माना भी लगा सकता है। विद्युत लोड की बात करें तो सामान्यता घरों में 1 से 2 किलोवॉट तक लोड का कनेक्शन होता है। हालांकि, बिजली की खपत घर के विद्युत कनेक्शन के लोड के अनुसार है तो घबराने की जरूरत नहीं है। साधानी के लिए अपने लोड के हिसाब से विद्युत उपकरणों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

घर के लिए कौन सा इंडक्शन बेस्ट?

LPG की किल्लत होने पर घरों में खाना पकाने के लिए इंडक्शन के उपयोग का चलन तेजी से बढ़ा है। इंडक्शन का चलन बढ़ने के साथ ही मार्केट में इसकी खपत बढ़ गई है। इसके साथ ही यह चर्चा हो रही है कि घर के लिए कौन सा इंडक्शन बेस्ट है? LPG सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से कुछ रेस्टोरेंट और अन्य दुकानदार भी इंडक्शन का उपयोग कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि घरेलू इस्तेमाल के लिए 2000 वाट तक का इंडक्शन सबसे अच्छा होता है। इस पर 3 से 4 लोगों के लिए आसानी से और जल्दी खाना पक जाता है। अगर सिर्फ चाय-नाश्ता बनाने के लिए इंडक्शन खरीदना चाहते हैं तो 1200 से 1800 वॉट तक का इंडक्शन अच्छा रहेगा। कम वॉट का इंडक्शन उपयोग करने से बिजली की खपत कम होगी। हालांकि, अधिक वॉट के इंडक्शन पर खाना जल्दी पक जाता है।