30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्यों हुआ था उल्फा का गठन, क्या होता है ULFA का फुलफॉर्म, किस राज्य में उग्रवाद की गतिविधियों को दिया गया अंजाम?

उल्फा शुरू से ही विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। साल 1979 से अब तक 10,000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

2 min read
Google source verification
ulfa89.jpg

पूर्वोत्तर में शांति प्रयास की दिशा में मोदी सरकार को बड़ी सफलता मिली है। गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और उल्फा के बीच त्रिपक्षीय शांति समाधान समझौते पर साइन किए है। इस शांति समझौते से असम में दशकों पुराने उग्रवाद के खत्म होने की उम्मीद है। उग्रवादी संगठन उल्फा का बीते कुछ दशकों से असम और इसके आसपास के इलाकों में दबदबा था। असम लंबे समय तक उल्फा की हिंसा से त्रस्त रहा। अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। आइए जानते है उल्फा का गठन क्यों हुआ था, ULFA का अर्थ क्या होता है, किस राज्य में उग्रवाद की गतिविधियों को अंजाम दिया था।


1979 में उल्फा का हुआ था गठन

यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) असम में एक्टिव एक प्रमुख आतंकवादी और उग्रवादी संगठन है। इसका गठन 7 अप्रैल, 1979 में हुआ था। परेश बरुआ ने अपने साथी अरबिंद राजखोवा, गोलाप बरुआ उर्फ अनुप चेतिया, समीरन गोगोई उर्फ प्रदीप गोगोई और भद्रेश्वर गोहेन के साथ मिलकर इसका गठन किया था। इसको बनाने के पीछे सशस्त्र संघर्ष के जरिए असम को एक स्वायत्त और संप्रभु राज्य बनाना चाहते थे।

1990 में केंद्र ने लगाया था प्रतिबंध

साल 1979 से अब तक 10,000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उल्फा शुरू से ही विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है। साल 1990 में केंद्र सरकार ने इसपर प्रतिबंध लगाया और फिर सैन्य अभियान शुरू किया। 31 दिसंबर, 1991 में उल्फा कमांडर-इन-चीफ हीरक ज्योति महंल की मौत हो गई थी। इसके बाद उल्फा के 9 हजार सदस्यों ने आत्मसमर्पण किया था।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस परेड के लिए बंगाल सरकार की झांकी की खारिज, TMC ने केंद्र पर बोला हमला


2008 में एक साथ किए थे 13 ब्लास्ट

साल 2008 में उल्फा के नेता अरबिंद राजखोवा को बांग्लादेश से गिरफ्तर किया था। बांग्लादेश ने फिर अरबिंद को भारत को सौंप दिया था। इस दौरान राजखोवा ने शांति समझौते की बात की थी उस समय उल्फा दो हिस्सों में बंट गया था। अब तक उल्फा ने कई बड़े वारदात को अंजाम दिया था। इस वर्ष उल्फा ने एक साथ 13 ब्लास्ट किया था।

यह भी पढ़ें- नॉर्थ ईस्ट में उग्रवाद का अंत! उग्रवादी संगठन उल्फा ने डाले हथियार, ULFA और केंद्र सरकार के बीच हुआ समझौता