
उपराष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा कि किसान पहले खेती-बाड़ी तक ही सीमित थे!
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि विकसित भारत का लक्ष्य भारतीय इकोनॉमी की दुनिया में रैंकिंग बढ़ाने से पूरा नहीं होगा बल्कि आमदनी को 8 गुना बढ़ाना पड़ेगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद धनखड़ ने कहा कि जब हम विकसित भारत की बात करते हैं तो हमें जमीनी स्तर पर समृद्धि दिखाई पड़नी चाहिए। इस मुद्दे पर पत्रिका ने कुछ एक्सपर्ट से बात की। उन्होंने बताया कि 6.5 फीसद ग्रोथ रेट के हिसाब से प्रति व्यक्ति आय 8 गुना होने में करीब 33 साल लगेंगे। अगर हमें 2047 तक विकसित राष्ट्र बनना है तो ग्रोथ रेट को 10 फीसद के आसपास रखना होगा।
उपराष्ट्रपति ने गुरुवार को कहा कि किसान पहले खेती-बाड़ी तक ही सीमित थे लेकिन अब कृषि और पशुपालन आधारित व्यापार भी करने लगे हैं। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग पूरी तरह फसलों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि किसानों कोफसलों में वैल्यू एडिशन करना चाहिए। बता दें कि नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने बीते दिनों बताया था कि भारतीय इकोनॉमी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। अब अमेरिका, चीन और जर्मनी ही आगे हैं।
एक्सपर्ट बलवंत जैन ने बताया कि देश की मौजूदा विकास दर 6.5 फीसद के आसपास बनी हुई है। अगर दर 5-6 फीसद के आसपास रहेगी तो प्रति व्यक्ति आय 8 गुना होने में करीब 35 से 43 साल लगेंगे। अभी देश की प्रति व्यक्ति आय 2.4 लाख रुपये है। इसे 8 गुना यानी 19.2 लाख रुपये होने में कितने साल लगेंगे, यह विकास दर की रफ्तार पर निर्भर करेगा। रूल ऑफ 72 के हिसाब से गणना की जाए तो मौजूदा विकास दर के हिसाब से 33.24 साल लगेंगे और कंपाउंड इंट्रेस्ट के फॉर्मूले से जोड़ें तो करीब 33 साल। सारा खेल ग्रोथ रेट पर टिका है। हम जितनी तेजी से ग्रो करेंगे, आमदनी उतनी जल्दी बढ़ेगी।
सालाना विकास दर | आय 8 गुना होने में साल |
| 5% | (72 / 5) × 3 = 43.2 |
| 6% | (72 / 6) × 3 = 36 |
| 7% | (72 / 7) × 3 = 30.9 |
| 8% | (72 / 8) × 3 = 27 |
| 10% | (72 / 10) × 3 = 21.6 |
| सालाना विकास दर | आय 8 गुना होने में साल |
| 5% | 42.62 |
| 6% | 35.69 |
| 7% | 30.73 |
| 8% | 27.02 |
| 10% | 21.82 |
Updated on:
02 Jun 2025 02:01 pm
Published on:
29 May 2025 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
