
Windfall Tax
Windfall Tax on Crude: नरेंद्र मोदी सरकार ने विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) को खत्म कर दिया है। क्रूडऑयल प्राइस (Crude Oil Price) में उल्लेखनीय कमी को देखते हुए सरकार ने विंडफॉल टैक्स को जीरो करने का बड़ा ऐलान कर दिया है। नोटिफिकेशन जारी करते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि 18 सितंबर से विंडफॉल टैक्स को शून्य कर दिया जाएगा। बता दें कि तक सरकार 1,850 रुपये प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से विंडफॉल टैक्स लगाया करती थी। ये वही टैक्स है जिसे तेल कंपनियों के अतिरिक्त मुनाफे पर लगाया जाता है। अब ये टैक्स आज यानी 18 सितंबर से तेल कंपनियों से नहीं लिया जाएगा।
विंडफॉल टैक्स में केंद्र सरकार की ओर से हर पखवाड़े बदलाव किया जाता है। ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) प्राइस अब घटकर 75 डॉलर प्रति बैरल रह गया है।क्रूड प्राइस अप्रैल में 92 डॉलर प्रति बैरल थे। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स को 1850 रुपये प्रति टन से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ये नई दरें आज यानी 18 सितंबर से प्रभावी होंगी।
Updated on:
18 Sep 2024, 12:57 PM IST
Published on:
18 Sep 2024, 10:11 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.