9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार सवार युवकों ने 4 किलोमीटर तक लड़की को घसीटा, नग्न अवस्था में मिला शव, 5 गिरफ्तार

दिल्ली में कार सवार युवकों ने एक लड़की को 4 किलोमीटर घसीटा, जिससे लड़की की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
woman-dragged-from-delhi-s-sultanpuri-to-kanjhawala-by-car-naked-body-found_1.jpg

Woman dragged from Delhi's Sultanpuri to Kanjhawala by car, naked body found

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच दरिंदगी का मामला सामने आया है, जहां 5 युवकों ने एक लड़की को अपनी कार से 4 किलोमीटर तक घसीटा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस को लड़की का शव नग्न अवस्था में सड़क के किनारे मिला है। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने बताया है कि शव नग्न पाया गया क्योंकि उसे काफी दूर तक घसीटा गया था और उसके कपड़े फटे हुए थे। लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही DCP ने बताया कि आरोपी युवाओं ने बताया है कि कार का शीशे बंद थे और म्यूजिक तेज आवाज पर बज रहा था इसलिए उन्हें पता नहीं चला। जब उन्हें पता चला वे मौके से भाग गए।

एक दूसरे को नहीं जानते थे आरोपी और पीड़िता
पुलिस ने बताया है कि महिला शादियों और अन्य समारोहों में पार्ट टाइम काम करती थी और ऐसे ही एक कार्यक्रम से वह घर लौट रही थी। इसी दौरान ये घटना हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को नहीं जानते थे।

PCR कॉल के जरिए पुलिस को मिला कार का नंबर
पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि "रोहिणी जिले के कंझावला पुलिस स्टेशन में लगभग 3.24 बजे एक PCR कॉल प्राप्त हुई। फोन करने वाले ने कहा कि एक शव ग्रे बलेनो कार से बंधा हुआ है और उसे घसीटा जा रहा है। कॉल करने वाला कार का नंबर दे दिया था। पिकेट पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया और वाहन की तलाश करने का संदेश दिया गया। लगभग 4.11 बजे कंझावला थाने में दोबारा PCR कॉल आई जिसमें कहा गया कि एक लड़की का शव सड़क पर पड़ा है।"

यह भी पढ़ें: जैन तीर्थ सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को जारी किया समन
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवालघटना पर हैरानी जताई और दिल्ली पुलिस को समन जारी किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि "दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न अवस्था में लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़कों ने नशे की हालत में गाड़ी से उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटा। ये मामला बेहद भयानक है, मैं दिल्ली पुलिस को हाज़िरी समन जारी कर रही हूँ। पूरा सच सामने आना चाहिए।"

पीड़िता की मां ने बयां किया अपना दर्द
पीड़ित लड़की की मां ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि "मेरी बेटी ही मेरा सब कुछ थी। वह कल पंजाबी बाग में काम करने गई थी। मेरी बेटी शाम साढ़े पांच बजे के आसपास घर से निकली और कहा कि वह रात 10 बजे तक लौट आएगी। मुझे उसकी दुर्घटना के बारे में सुबह बताया गया था लेकिन मैंने अभी तक उसका शव नहीं देखा है।"