15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला आयोग ने जामा मस्जिद के इमाम को भेजा नोटिस, अकेले महिलाओं के प्रवेश पर लगाया गया है रोक

जामा मस्जिद में अकेले महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है, जिसको लेकर दिल्ली महिला आयोग ने जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 'VHP ने इसे भारत को सीरिया बनाने वाली मानसिकता' कारार दिया है।  

2 min read
Google source verification
women-s-commission-sent-notice-to-the-imam-of-jama-masjid-entry-of-women-alone-has-been-banned.jpg

Women's Commission sent notice to the Imam of Jama Masjid, entry of women alone has been banned

दिल्ली की जामा मस्जिद ने बीते दिन बुधवार को एक फरमान जारी करते हुए अकेले महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी है, जिसको लेकर जामा मस्जिद प्रशासन ने मस्जिद के तीनों गेटो पर भी नोटिस चिपकाया है। नोटिस हिंदी और उर्दू भाषा में है, जिसमें लिखा है "जामा मस्जिद में लड़कियों का अकेले दाखिल करना मना है।" इसके साथ ही नोटिस पर एक 'projmd2000@gmail.com' इमेल आईडी भी लिखा हुआ है।

इसी आदेश और नोटिस पर दिल्ली महिला आयोग ने जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी किया है, जिसके बारे में खुद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। स्वाति मालिवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिलकुल गलत है। जितना हक एक पुरुष को इबादत का है उतना ही एक महिला को भी। मैं जामा मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर रही हूं। इस तरह महिलाओं की एंट्री बैन करने का अधिकार किसी को नहीं है।"

भारत को सीरिया बनाने वाली मानसिकता: VHP प्रवक्ता विनोद बंसल
जामा मस्जिद में अकेले महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए VHP (विश्व हिंदू परिषद) प्रवक्ता विनोद बंसल ने इसे 'भारत को सीरिया बनाने वाली मानसिकता' करार दिया है। VHP प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि भारत को सीरिया बनाने की मानसिकता वाले कट्टरपंथी मुस्लिमों को ईरान की घटनाओं से सबक लेना चाहिए। जहां एक तरफ भारत सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं के जरिए उन्हें सबल बनाने में लगी हुई है। वहीं इस तरह की कट्टरपंथी मानसिकता वाले लोग अपने ही पवित्र स्थानों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा रहे हैं।

विनोद बंसल ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर साधा निशाना
विनोद बंसल ने AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि "वो भाग्यनगर के भड़काऊ भाईजान कहां हैं जो सपना पाले बैठे थे कि बुर्का पहनने वाली लड़की देश की प्रधानमंत्री बनेगी।" उन्होंने कहा कि लड़कियों को पहले मस्जिद में तो प्रवेश दिलवा दो। इसके साथ ही विनोद बंसल ने कहा कि बेटियों की स्वतंत्रता पर बेड़िया लगाने वालों को समझना चाहिए कि बेटिया चांद में पहुंच चुकी हैं, लेकिन ये लोग मस्जिट में भी नहीं जाने दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले प्रवेश पर लगा बैन, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध