राष्ट्रीय

‘हमारे लिए राजनीति नहीं मान्यता का सवाल है महिला आरक्षण’, Women Reservation Bill पर लोकसभा में बोले अमित शाह

Amit Shah Speech on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर लोकसभा में अमित शाह ने कहा- "इस बिल के पारित होने से महिलाओं के अधिकारों की लंबी लड़ाई खत्म हो जाएगी। जी 20 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नेतृत्व वाले विकास का विजन पूरी दुनिया के सामने रखा।"

2 min read

Amit Shah Speech on Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर सभी सवालों का जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा "कल एक ऐसा दिन था जिसे भारत के संसदीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा क्योंकि महिलाओं को आरक्षण देने का विधेयक, जो वर्षों से लंबित था उसे पेश किया गया है।" गृह मंत्री ने आगे कहा "पीएम मोदी ने जब से शपथ लिया उसके बाद से महिला सुरक्षा, सम्मान, समान भागीदारी सरकार की जीवन शक्ति रही है।"


आगे अमित शाह ने कहा- "कुछ पार्टियों के लिए महिला सशक्तिकरण एक राजनीतिक एजेंडा हो सकता है, कुछ पार्टियों के लिए महिला सशक्तिकरण का नारा चुनाव जीतने का एक हथियार हो सकता है लेकिन भाजपा के लिए महिला सशक्तिकरण राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मानयता का सवाल है। महिला आरक्षण बिल लाने का यह 5वां प्रयास है। देवेगौड़ा जी से लेकर मनमोहन सिंह जी तक चार बार इस बिल को लाने की कोशिश की गई...क्या कारण था कि ये बिल पास नहीं हो सका?"

राहुल गांधी पर ऐसे निशाना साधा

"OBC आरक्षण, परिसीमन का मुद्दा या जनगणना को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, मैं सबका जवाब देता हूं...सबसे पहला जवाब विद्यमान संविधान में तीन तरह के सांसद आते हैं, जो सामान्य, SC और ST कैटेगरी से आते हैं। ये तीनों कैटेगरी में हमने महिलाओं का 33% आरक्षण कर दिया है... अब एक तिहाई सीटों को आरक्षित करना है तो वह सीट कौन तय करेगा? हम करें? अगर वायनाड आरक्षित हो गया तो आप कहेंगे हमने राजनीति की है।"

आगे अमित शाह ने कहा- "सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि इस बिल का समर्थन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें OBC, मुस्लिमों का आरक्षण नहीं है। अगर आप इस बिल का समर्थन नहीं करेंगे तो क्या आरक्षण जल्दी होगा? अगर आप इस बिल का समर्थन करते हैं तो कम से कम गारंटी तो देंगे।"

Also Read
View All

अगली खबर