
भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर फैंस के बीच अलग ही लेवल की एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। 19 जुलाई से शुरू होने जा रहे वुमेन्स एशिया कप 2024 में दूसरा मुकाबला भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें अपने-अपने अभियान की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी। आपको बताते हैं कि आप इस भारत-पाकिस्तान मैच को कब कहां और कितने बजे से और सबसे बड़ी बात फ्री में कहां देख सकते हैं।
कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2024 का मुकाबला 19 जुलाई को दांबुला के रनगिरी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
कहां देख सकेंगे LIVE मैच?
वुमेन्स एशिया कप 2024 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर दिखाए जाएंगे। ऐसे में आप भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैंय़
फ्री में कहां देख सकते हैं मैच?
यदि आप भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच को फ्री में देखना चाहते हैं। आपको ज्यादा कुछ नहीं सिर्फ हॉटस्टार ऐप अपने फोन में डाउनलोड करना हैय़ भारत में टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी इसके अलावा आप हमारी वेबसाइट patriak.com पर इस खेल से जुड़ी खबरें देख सकते हैं।
Published on:
18 Jul 2024 03:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
