
World Environment Day 2023: धरती को मनुष्य, पशु-पक्षियों के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित रखना बेहद जरुरी है। पर्यावरण और धरती जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है, जैसे सांस लेने के लिए हवा और पेट भरने के लिए भोजन-पानी। लेकिन हम सभी जानते हैं कि धरती पर जीने के लिए एक अच्छे वातावरण की आवश्यकता होती है, जो हमें प्रकृति से प्राप्त होती है। प्रकृति हमें जीने के लिए बिना हमसे कुछ लिए हमें बहुत कुछ देती है,लेकिन इंसान बदले में प्रकृति के साथ खिलवाड़ करता है, इसका दोहन करता है और पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इससे प्रकृति को नुकसान होता है जिसके कारण आदमी सहित जानवरों, पक्षियों का जीवन खतरे में पड़ जाता है। पृथ्वी पर रह रहे हर इंसान का यह कर्तव्य है कि ग्लोबल वार्मिंग, मरीन पॉल्यूशन के बढ़ते खतरे और बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करें, ताकि अभी और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और कुशल रखा जा सके।
5. खुद को भी और लोगों को भी प्रेरित करें
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पांचवा संकल्प ऐसा लें की जिससे खुद को और दुसरे लोगों को भी इस पुण्य कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके। जिससे पेड़ पौधे, धरती, मृदा, जीव-जंतु और जल आदि को और सुरक्षित रखा जा सके। क्योंकि यह काम एक अकेले के करने से कभी सफल नहीं हो पाएगा, जब तक इसमें जनता का समर्थन नहीं मिलेगा, कोई बदलाव नहीं आ पाएगा।
Updated on:
05 Jun 2023 07:08 am
Published on:
04 Jun 2023 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
