1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Wildlife Day 2023: जानिए इस बार के विश्व वन्य दिवस की थीम

पहला विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च 2014 को मनाया गया था। आज 3 मार्च 2023 है। आज भी दुनिया विश्व वन्यजीव दिवस मना रही है। जानिए वर्ष 2023 की थीम क्या है

2 min read
Google source verification
world_wildlife_day.jpg

World Wildlife Day 2023: जानिए इस बार के विश्व वन्य दिवस की थीम

World Wildlife Day 2023 आज है। हर साल 3 मार्च को वन्यजीवों की व्यापक विविधता की उपस्थिति की सराहना और वैश्विक स्तर पर जंगली जीवों और वनस्पतियों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। वन्यजीव दुनिया के लिए बहुत अहम है। वन्यजीवन से मतलब है कि, वह स्थान जहां जंगल हो। ढेर सारे पेड़ पौधे उन्मुक्त रुप से बढ़ रहे हों। उनके बीच जंगली जानवर पाल रहे हों। इसके अलावा जंगल जो भी पर निर्भर हो उन सबकी रक्षा का दायित्व पूरी दुनिया पर है। वन्यजीवन अगर खत्म हुआ तो पूरा सिस्टम ही गड़बड़ हो जाएगा। और विश्व वन्यजीव दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि, इनकी सुरक्षा के लिए जागरुकता फैलाना। विश्व वन्यजीव दिवस हर साल यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि, वन्य जीवों को अपराधों से बचाने के लिए तत्काल एहतियाती कदम उठाए जाएं। कई वर्षों से वन्यजीवों का शोषण एक गंभीर मुद्दा बन गया है और अगर इसे तुरंत नहीं रोका गया, तो इसके व्यापक आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक प्रभाव होंगे। विश्व वन्यजीव दिवस को जैव विविधता के नुकसान को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मान्यता प्राप्त है।

क्या है वर्ष 2023 की थीम?

ये धरती अनेक प्रजातियों का घर है। और वन्यजीव पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने में अहम रोल अदा करते हैं। इसलिए इन जीवों का संरक्षण काफी अहम हो जाता है। इसी के मद्देनजर हर साल 3 मार्च को वन्यजीवों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। इस दिन दुनिया के वनस्पतियों और जीवों के बारे में दुनियाभर में जागरूकता फैलाई जाती है। हर साल विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की एक खास थीम है। इस वर्ष विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की थीम "Partnership for wildlife conservation" है। इस विषय के पीछे मुख्य उद्देश्य उन लोगों को श्रद्धांजलि और सम्मान देना है जो वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कदम उठा रहे हैं और बदलाव ला रहे हैं।

पहला विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च 2014 को मनाया गया

दुनियाभर से लुप्त हो रहे जंगली फल-फूलों के अंतरराष्ट्रीय ट्रेड को प्रतिबंधित करने के लिए 3 मार्च 1973 को संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हुए थे। इस खास दिन की याद में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2013 को 68वें सत्र में 3 मार्च के दिन को ‘विश्व वन्यजीव दिवस’ के रूप में अपनाए जाने की घोषणा की। जिसके बाद 3 मार्च 2014 को पहला विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया।

विश्व वन्यजीव दिवस का क्या है महत्व?

विश्व वन्यजीव दिवस का महत्व लोगों को शिक्षित करना है। वन्यजीव मुद्दों के संबंध में वैश्विक समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक उपाय बताना है। और वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उपलब्धियों का जश्न मनाना है। विश्व वन्यजीव दिवस हर साल हमारे जीवन और स्वास्थ्य में सभी जंगली वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियों के योगदान का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।