
crime
नीमच। फ्यूचर मैकर लाईफ केयर प्राइवेट लिमिटेड और फ्चूचर मैकर ग्लोबल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड हिसार हरियाणा कंपनी के द्वारा नीमच जिले में ब्रांच खोलकर आर्गेनिक एग्रीकल्चर साढे सात हजार रुपए में किट बेचकर चेन सिस्टम के आधार पर सैकड़ों लोगों से करीब पौने छह करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी राकेश कुमार सगर को हुई शिकायत के बाद मंगलवार को सीएसपी राकेश कुमार मोहन शुक्ल ने जांच के बाद कंपनी के सीएमडी सहित पांच अधिकारी के खिलाफ धोखधड़ी का प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल ने बताया कि आवेदक अनिल धाकड़, नरेंद्र धाकड़ तथा महिपाल सिंह राठौर ने एसपी को शिकायत की थी कि फ्यूचर मैकर लाईफ केयर प्रा. लि. और फ्यूचर मैकर ग्लोबल मार्केटिंग प्रा. लि. जिला हिसार हरियाणा के सीएमडी राधेश्याम सुथा निीवास सिसवाल हिसार हरियाणा, एमडी बंशीलाल सिहाग निवासी टिब्बी फतेहाबाद हरियाणा, नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर सुंदर सैनी निवासी चिंदड़ हिसार हरियाणा एवं सुरेश सिंह सोनगरा निवासी देवास नाका इंदौर ने जिले में अपनी कंपनी की ब्रांच खोलकर करीब 64 लोगों से लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपए की ठगी की है। उनके पास परिचित सरपंच महेश धनोलिया निवासी चिकलाना, शिक्षक चिरंजीवी धनोलिया, इंदौर निवासी दिपक सोलंकी, सुरेश सिंह सोनगरा आए थे और बताया कि कंपनी करीब तीन साल से पूरे देश में काम कर रही है। कंपनी के सीएमडी राधेश्याम सुथार व एमडी बंशीलाल सिहाग जो कि पिछले तीन साल से कंपनी को व्यवस्थित तरीके से चला रहें हैं। उपोक्त व्यक्तियों में चिकलाना व इंदौरी निवासी जो कि पूर्व परिचित है। उनकी बातों में विश्वास कर कंपनी से जुड़ गए। लेकिन 7 सितंबर 2018 को पता चला कि कंपनी के सीएमडी तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर हिसार हैड ऑफिस को सील कर दिया है। जब उपरोक्त कंपनियों के प्रमोटरों से बात की तो उन्होंने बताया कि दो सप्ताह में सब ठीक हो जाएगा। जब दो सप्ताह बाद बात की तो बताया कि थोड़े दिन और रूको पैसा सुरक्षित है, इस प्रकार पांच महीने निकाल दिए। उसके बाद मोबाइल बंद कर लिए। इसी विषय को लेकर हिसार गए तो वहां कंपनी के मालिक राधेश्याम सुथार के धर सिसवाल पहुंचे तो राधेश्याम के भाई भंवरसिंह व उनके साथ चार-पांच लोगों ने गाली-गलोज कर बंदूक से हवाई फायर किए और साथी अनिल धाकड़ की कनपट्टी पर बंदूक रखकर भंवर सिंह ने बोला भाग जा यहां से वरना जान से मार दूंगा। तीनों जान बचाकर वहां से भागकर आए और मामले में एसपी को शिकायत दी थी।
ऑनलाइन भरवाए थे फार्म
पीडि़त महिपाल सिंह ने बताया कि जावरा के चिकलाना गांव निवसी चिरंजीवी और महेश धनोलिया ने इंदौर के सुरेश सिंह सोनगरा के साथ मिलकर गांव में संपर्क किया था। ऑर्गेनिक खेती के नाम पर साढे सात हजार का किट दिया जाता था। जिसमें फसलों में डालने के लिए कीटनाशक होती थी। वहीं दो लोगों को जोडऩे पर 1500 रुपए महिने का इंसेटिव के रूप में शुरू हो जाता था। वहीं २५ लोगों को एक साथ जोडऩ पर कंपनी लाइफ टाइम प्रोफिट पार्टनर बनाकर पांच प्रतिशत का पार्टनर बना लेती थी। नारायणगढ़ के शिक्षक कैलाश आर्य शुरूआत से कंपनी से जुड़े हुए थे और बताया गया है कि करीब एक करोड़ रुपए कंपनी से प्राप्त किए है। उन्हें देखकर ही लोग कंपनी से जुडऩे लगे। सालभर पहले विवाद और मारपीट हो गई थी। इस दौरान कुछ समय के लिए कंपनी बंद हुई। उसके बाद फिर शुरू हो गई थी। जिसके बाद लोगों को और विश्वास हो गया और अधिक संख्या में लोग जुड़ गए। जिले करीब १५० से २०० लोग कंपनी से जुड़े है और करीब छह करोड़ की ठगी है।
सीएमडी सहित अन्य पर प्रकरण दर्ज
सीएसपी शुक्ल ने बताया कि फ्यूचर मैकर लाईफ केयर प्रा. लि. और फ्यूचर मैकर ग्लोबल मार्केटिंग प्रा. लि. जिला हिसार हरियाणा के सीएमडी राधेश्याम सुथा निवासी सिसवाल हिसार हरियाणा, एमडी बंशीलाल सिहाग निवासी टिब्बी फतेहाबाद हरियाणा, नेशनल डिस्ट्रीब्यूटर सुंदर सैनी निवासी चिंदड़ हिसार हरियाणा एवं सुरेश सिंह सोनगरा निवासी देवास नाका इंदौर के खिलाफ धारा 420 और मध्यप्रदेश निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा एवं 4, 6 (1) में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Published on:
27 Mar 2019 01:23 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
