
रोड शो मार्ग का निरीक्षण करते हुए मंत्री व प्रशासनिक अधिकारीगण।
नीमच. सरवानिया महाराज में 30 सितंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
मंत्री सखलेचा ने कलेक्टर दिनेश जैन, एसपी अमितकुमार तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीएम राजकुमार हलदर के साथ सरवानिया महाराज में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मोरवन रोड पर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल एवं हेलीपैड से सरवानिया नगर में रोड शो मार्ग, सरवानिया महाराज के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रस्तावित मुख्य कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। साथ ही आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। सखलेचा ने कलेक्टर एवं एसपी के साथ लासुर रोड से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सभा स्थल तक प्रस्तावित रोड शो के मार्ग का निरीक्षण भी किया। रोड शो मार्ग पर बिजली तारों को ऊंचा करवाने, सडक़ की मरम्मत करवाने गड्ढों को भरवाने एवं यातायात की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, अर्जुन माली, जसवंत बंजारा, जनप्रतिनिधि लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री महेंद्रसिंह चौहान, एसडीओ लोक निर्माण पंकज खराड़ी, एसडीओपी मिथिलेश उईके सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बायोटेक्नॉलॉजी पार्क की आधारशिला रखेंगे सीएम
नगर परिषद सरवानिया महाराज में आयोजित अधिकारियों की बैठक में सखलेचा ने कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की रूपरेखा और तैयारियों की समीक्षा की। सखलेचा ने बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री 30 सितंबर को सरवानिया महाराज में प्रदेश के पहले बायोटेक्नॉलॉजी पार्क की आधारशिला रखेंगे और नगर में रोड शो करेंगे। शाउमा विद्यालय परिसर में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस मौके पर क्षेत्र के लगभग २ हजार से अधिक युवा बाईक रैली निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। साथ ही रोड शो में भी भाग लेंगे। बैठक में कलेक्टर एवं एसपी ने सभास्थल, मंच स्थल, रोड शो मार्ग, हेलीपैड स्थल पर पार्किंग व्यवस्था, बेरिकेटिंग्स व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, आमजनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर आने व वापस सुरक्षित निकासी की व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
Published on:
24 Sept 2023 08:58 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
