नीमच । प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की नारी सम्मान योजना पूरे प्रदेश के छोटे मजरे टोलों से लेकर शहर और महानगरों तक कि हर धर्म हर वर्ग की नारी को आत्मनिर्भर सक्षम बनाने के उद्देश्य को लेकर प्रतिमाह डेढ़ हजार रुपए प्रत्येक महिला के बैंक खाते में जमा होंगे, इस हेतु नारी सम्मान योजना पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने से पूर्व ही महिलाओं के पंजीयन हेतु पार्टी का कार्यकर्ता गांव गांव घर-घर जाकर फार्म भर रहे हैं। कमलनाथ जी के वचन से सत्ताधारी नेता तो क्या गांव का कार्यकर्ता तक बौखलाए हुए हैं। रात की निंद और दिन चेन छीन गया है। बौखलाकर महिलाओं को भ्रमित करने लगे हैं।
उक्त बात जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने अपने ही पैत्रीक गांव नयागांव में नारी सम्मान योजना अभियान के तहत वार्ड नं 5में नारी सम्मान योजना के फार्म भरने के दौरान रविवार को उपस्थित महिलाओं को चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी का कथन ही नहीं बल्कि उनका वचन है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही नारी सम्मान योजना में डेढ़ हजार रुपए प्रत्येक महिला को, प्रति माह 100यूनिट तक बिजली फ्री 200 यूनिट तक बिजली हाफ, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना लागू,500रुपए में गैस सिलेंडर, किसानों के दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का प्रदेश की जनता को वचन दिया तब से भाजपा की सरकार खतरे में पड़ गई है सत्ता धारी नेताओं की रात की निंद और दिन का चेन छीन गया है। कमलनाथ के वचन से जावद के सत्ताधारी नेता उद्योग मंत्री भी बौखला गए हैं और बौखलाकर महिलाओं को नारी सम्मान योजना के मामले में भ्रमित करने लगा है भाजपा सरकार के नेता तो क्या गांव का कार्यकर्ता तक बौखला गए हैं। स्नेहलता शर्मा ने बताया कि कमलनाथ के नारी सम्मान योजना से सरकार पतन की ओर खिसकती नजर आने लगी है। इधर भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर चल रही सरकार के 18सालों की विनाशकारी सरकार से तंग आ चुकी जनता परिवर्तन का मानस बना चुकी है। छोटे छोटे गांव में अब जनता भाजपाईयों को मुंह पर धुतकार रही है। दिनों दिन जनता का लगाव भाजपा से हटकर कांग्रेस पार्टी में बढ़ रहा है।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्नेेहलता शर्मा के सानिध्य में जिले के प्रत्येक ब्लॉक में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्तियां कर शक्त निर्देश दिए गए कि अपने अपने ब्लॉक में गांव गांव घर घर जाकर प्रत्येक महिलाओं के नारी सम्मान योजना के फार्म भरना है। वही महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भी नि: स्वार्थ भाव से पूरी इमानदारी से निर्देश के दायित्व का निर्वहन कर रही है। महिलाओं को भाजपा के बहकावे में नहीं आने और कांग्रेस को अपना मतदान करने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है।