नीमच. पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन धार्मिक एवं मंदिर समाज ट्रस्ट के त्रिवार्षिक चुनाव रविवार को हुए। चुनाव में विजय विनायका (जैन ब्रोकर) अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
निर्वाचन प्रक्रिया रविवार सुबह 11 बजे मंगलाचरण नवकार मंत्र से प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम सचिव प्रतिवेदन प्रमोद गोधा ने प्रस्तुत किया। कार्यवाहक अध्यक्ष विजय विनायका ने पूर्व कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। कोषाध्यक्ष ओपी पाटनी ने आयवव्य का विवरण प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी सीए जीएल जिंदाणी ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी प्रस्तुत की। चुनाव आवेदन जमा कराने 15 मिनट का समय दिया गया था। अगले 15 मिनट में नाम वापस लेने का समय था। अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे थे। इनमें भागचंद अजमेरा, विजय विनायका और विजय सरावगी जीटी शामिल थे। मतदान प्रक्रिया प्रारंभ होने से पहले भागचंद अजमेरा ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद विजय विनायका और विजय सरावगी के बीच आमने-सामने की सीधी टक्कर थी। मतदान प्रक्रिया दोपहर 2 बजे प्रारंभ हुई जो शाम 4 बजे तक चली। मतगणना शाम 5 बजे तक पूर्ण हुई और चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए विजय विनायका ने 89 वोट प्राप्त कर 15 मतों से जीत हासिल की। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विजय सरावगी को 7४ मत प्राप्त हुए 1 मत निरस्त हुआ। पहली बार शत प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव कार्यक्रम में शांतिलाल हरसोला, पूर्व पार्षद विनीत पाटनी, मुकेश विनायका, शिखरचंद सेठी, बाबूलाल विनायका, विमल कासलीवाल, राजमल पाटनी, निर्मल रारा, राजेंद्र जैन, पुष्पचंद्र जैन, निर्मल डिस्पोजल, शैलेंद्र सेठी, विजय बज, रविंद्र सिंहल, सिद्धार्थ अजमेरा, विशाल विनायका, जयकुमार बज, विनीत पाटनी, जितेंद्र जैन बंटी, मुकेश विनायका, अंकित बाकलीवाल, विजय विनायका, निर्मल डिस्पोजल, सुनील बाकलीवाल, ईलु शाह, दीपक पाटनी, सचिन पाटनी, राजेंद्र सोनी, सुधीर अग्रवाल, विशाल जैन, पुखराज अग्रवाल, नितिन बाकलीवाल, धर्मेंद्र गंगवाल, अजीत विनायक, रवि अजमेरा, शैलेंद्र सेठी, महिला वर्ग में महिला अध्यक्ष चमेली शाह, सचिव लॉर्ड देवी बज, सुशीला झांझरी, अटल देवी पंड्या, सोशल गु्रप अध्यक्ष सुनील पाटनी, सचिव जितेंद्र जैन बंटी आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।