
श्रमदान करते हुए पर्यावरण मित्र।
नीमच. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पर्यावरण मित्र वर्षों से परिश्रम कर रहे हैं। नियमित रूप से अभियान चलाकर लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को भी अभियान के माध्यम से पर्यावरण मित्रों ने दो घंटे श्रमदान किया।
अभियान में एक ट्रॉली गंदगी एकत्रित की
आमजन एवं शहरवासियों को स्वच्छ वायु ऑक्सीजन प्राप्त हो, शहर स्वच्छ सुंदर पर्यावरणयुक्त प्रदुषणमुक्त हो इस उद्देश्य को लेकर संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के सदस्य निरन्तर अभियान चला रहे हैं। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के सेवा कार्य में नि:स्वार्थ भाव से जुटे हुए हैं। संस्था सदस्यों ने रविवार को जवाहर नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट टू में सुबह 8 से 10 बजे तक 2 घंटे श्रमदान किया। इस दौरान ग्रीन बेल्ट परिसर से प्लास्टिक डिस्पोजल पॉलीथिन थैलियां, फटे पुराने कपड़े, शराब की खाली बोतलें आदि एकत्रित की। ग्रीन बेल्ट से करीब ट्राली से अधिक गंदा कचरा एकत्रित किया। इसके बाद संस्था सदस्यों ने संस्था सचिव डॉ. राकेश वर्मा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनील चोरसिया द्वारा नीमच जिला वन पर्यावरण संरक्षण का जिलाध्यक्ष मनोनीत करने पर पुष्प मालाओं से सम्मानित किया। आयोजित कार्यक्रम एवं श्रमदान अभियान में संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अध्यक्ष किशोर बागड़ी, स्वच्छता विकास अभियान संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष बाबूलाल गौड़, रमेश मोरे, राजकुमार सिन्हा, हरीश उपाध्याय, कमल बंटी सोनी के साथ ही डॉ. प्रथ्वीसिंह वर्मा ने भी सहभागिता निभाई।
Published on:
19 Mar 2023 06:33 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
