
भारत विकास परिषद शाखा ने किया पक्षियों के लिए सकोरों का वितरण।
नीमच. सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए दाने-पानी और जल की व्यवस्था के लिए करीब 200 जलपात्र नि:शुल्क वितरित किए।
एलआईसी चौराहे पर रविवार सुबह 6.30 से 8 बजे तक आमजन के लिए सकोरा वितरण कार्यक्रम रखा गया। भारत विकास परिषद द्वारा आमजनों से निवेदन किया कि यह जलपात्र पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सुव्यवस्थित तरीके से लगाएं। इस कार्य में संस्था का सहयोग प्रदान करें। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद पदाधिकारियों का कहना है कि रह के हर उस व्यक्ति को भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना चाहिए जो पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं। पर्यावरण सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक है कि जागरूक लोग आगे आएं और लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सकोरे लगाकर काफी हद तक मूक प्राणियों की रक्षा की जा सकती है। भारत विकास परिषद की ओर से शहर में समय समय पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक गतिविधियों के लिए कार्य किए जा रहे हैं। मूक प्राणियों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी भारत विकास परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुक्तहस्त से सहयोग कर रहे हैं। पौधरोपण हो या पौध वितरण दोनों कार्यों में भारत विकास परिषद के सदस्य तन, मन और धन से कार्य करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष संदीप खाबिया, सचिव रवि पोरवाल, पिंटू शर्मा, मनोज माहेश्वरी, कमल गोयल, अनिल चौधरी, पंकज दुबे, अशोक अग्रवाल, सुनील सिंहल, अशोक मंगल, सतीश गोयल, शांतिलाल पोरवाल, राजेश जायसवाल, सुशील गट्टानी व महिला प्रकोष्ठ से सुनीता सिंहल, अर्चना गट्टानी, संजुला अग्रवाल, सुनीता मंगल, सुनीता चौधरी, मीना जायसवाल, माधवी जाधव आदि उपस्थित थे। यह जानकारी भारत विकास परिषद के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी ने दी।
Published on:
09 May 2022 12:11 am
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
