11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

नीमच

VIDEO…नीमच में सोमवार को किया गया होलिका दहन, बारिश से बिगड़ा माहौल

- कुछ स्थानों पर आज भी होगा होलिका दहन

Google source verification

नीमच। जिलेभर में 20० से अधिक स्थानों पर रविवार को होली का दहन हुआ। खासकर शुभ मुहूर्त ८.१५ का रखा गया। इस दौरान काफी होली का दहन हुआ। इसके अलावा अलग-अलग मुहूर्त में भी होली का कई स्थान पर दहन हुआ। शहर में करीब 75 से 100 स्थानों पर नागरिकों के द्वारा होलिका दहन शुभ मुहूर्त में किया गया। इसके साथ ही मंगलवार को शहर सहित समूचे अंचल में धूलंडी की धुम रहेगी नागरिक जमकर रंग गुलाल उड़ाकर होली खेलेंगे। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। होली के दहन के दौरान हर क्षेत्रों में थाना मोबाइल तैनात रही, इसके अलावा पुलिस द्वारा संबंधित होली का दहन स्थान पर पुलिस की नजर रही। इस पर्व पर शहर में समूचे अंचल में किसी भी तरह की कोई हुड़दंग ना हो और होली का पर्व शांति व भाईचारे के साथ मन]े इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट और गंभीर है होली पर्व को देखते हुए शहर में जगह-जगह पुलिस के चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं वहीं पुलिस पार्टियां शहर सहित देहात के क्षेत्रों में भी भ्रमण करेगी।होली को लेकर रविवार की देर शाम त्योहार पर शांति और सद्भावना का संदेश देने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला गया था।

जिले में होली का त्योहार उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। लकिन होली की धुलंडी की शासकीय छुट्टी ०८ मार्च की होने से भी लोगों में असमजंसता की स्थिति बनी रही। जिलेभर में करीब 2०० स्थानों पर होलिका दहन हुआ। सोमवार को फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर होलिका पूजन और होलिका दहन का आयोजन किया गया भद्रा का साया होने के कारण प्रदोष काल में श्याम 6.22 से 7.55 तक के मध्य होली का पूजन कर दहन किया गया( होलिका दहन के पश्चात अगले दिन सुबह से रंग गुलाल से होली खेलने की परंपरा रही है। इस दिन शहर में होली उत्सव समिति द्वारा अग्रवाल पंचायत भवन बारादरी से परंपरा अनुसार बैंड बाजों के साथ रंगारंग गेर भी निकाली जाएगी। वही सोमवार को महिलाओं द्वारा दिन भर होली का की पूजा-अर्चना भी की गई। और देर शाम शहर के विभिन्न चौराहों व गली मोहल्लों में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन परंपरागत तरीके से किया गया। इस दौरान महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। लेकिन अचानक बारिश होने से होली रंगारंग में खलल साफ दिखाई दे रहा था। वहीं जिले में होने वाले होली का दहन के पूर्व करीब-करीब सभी थानों व चौकियों में पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित कर धुलंडी शांति से मनाने के निर्देश भी दिए गए है। साथ ही नगर एवं ग्राम सुरक्षा समिति को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पुलिस होली का दहन के आयोजको के संपर्क में भी है। जिससे समस्या होने पर सीधा संवाद हो सके। होली दहन से रंगों के त्यौाहर की शुरुआत होती है जो निरंतर रंग तेरस तक चलेगी।

दशहरा मैदान में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
नीमच सांस्कृतिक उत्सव समिति नीमच के द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा मैदान में होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। नीमच सांस्कृतिक उत्सव का यह निरंतर 10 वा आयोजन है। सोमवार को रात्रि में शुभ मुहूर्त में दशहरा मैदान में सामूहिक होलिका दहन होगा इससे पूर्व आकर्षक रंगारंग आर्केष्ट्रा की प्रस्तुति हुई। जिसमें पारिवारिक माहौल में आर्केष्ट्रा की सुंदर प्रस्तुति दी। जिसमें राजस्थानी और होली के पारंपरिक गीतों का समावेश हुआ। वहीं कामेडी के साथ ही आर्केष्ट्रा के कलाकार अपनी कला से आमजन को प्रभावित किया।