18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच मंडी मेंं सबसे ऊंचे दामों पर बिक रही फस्र्ट ऊंटी लहसुन

नीमच मंडी मेंं सबसे ऊंचे दामों पर बिक रही फस्र्ट ऊंटी लहसुन

2 min read
Google source verification
patrika

नीमच मंडी मेंं सबसे ऊंचे दामों पर बिक रही फस्र्ट ऊंटी लहसुन

नीमच. पिछले दो-तीन साल से जिस लहसुन ने अन्नदाता को रूला रखा था। उसी लहसुन ने इस बार अन्नदाता के चेहरे खिला दिए हैं। क्योंकि लहसुन के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को लहसुन ने 13 हजार रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। आश्चर्य की बात तो यह है कि जिस लहसुन की कली को कोई खरीदने तैयार नहीं होता था, वह कली भी 3 हजार रुपए क्ंिवटल बिकी है।
बतादें की वर्ष 2015-16 में किसानों को लहसुन के अच्छे दाम मिले थे। जिसके बाद से लगातार लहसुन के दाम गिरते जा रहे हैं। पिछले साल तो यह हाल हो गए थे कि बेस्ट किस्म की लहसुन भी 1800 से 2000 रुपए क्ंिवटल का आंकड़ा पार नहीं कर पाई थी। ऐसे में अधिकतर किसानों ने लहसुन की बोवनी से ही हाथ खींचना शुरू कर दिए थे। क्योंकि पानी मौल लहसुन बिकने के कारण किसानों का खर्चा भी नहीं निकल रहा था। ऐसे में वर्ष 2019 किसानों के लिए सौगात लेकर आया, हालांकि शुरूआत में तो लहसुन इस साल भी 4 हजार तक ही बिकी, लेकिन पिछले दो सप्ताह से लहसुन में निरंतर तेजी आ रही है। जिसमें गुरुवार को बिकी लहसुन ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। क्योंकि गुरुवार को ऊपर में लहसुन 13 हजार 800 रुपए क्ंिवटल तक बिकी। गुरुवार को लहसुन की आवक करीब १५ से १७ हजार बोरी रही।
इस प्रकार बिक रही लहसुन
फस्र्ट ऊंटी-7500 से 13800
विदेशा 3000 से 7500
कली 3000 से 3500
एक सप्ताह में करेगी 15 हजार पार
जानकारों की माने तो पिछले दो तीन साल से लहसुन के दाम अच्छे नहीं मिलने के कारण किसानों का रूख लहसुन की अपेक्षा गेहूं की तरफ हो गया था। इस कारण इस बार अन्य सालों की अपेक्षा लहसुन की पैदावार में भी कमी आई है। जिससे इस बार लहसुन के दाम में तेजी आई है। उम्मीद है आने वाले सप्ताह में लहसुन 15 हजार का आंकड़ा पार कर जाएगी।
12 हजार 300 बिकी लहसुन
पिछले दो तीन साल से लहसुन के दाम अच्छे नहीं मिल रहे थे। लेकिन गुरुवार को मेरी लहसुन 12 हजार 301 रुपए क्ंिवटल बिकी है। जिससे मुझे बहुत खुशी हुई। यह लहसुन अधिकतर बाहर जाती है, इस कारण बाक्स में पेकिंग ही नीलाम होती है।
-मदनलाल चंद्रवंशी, किसान
मैं लहसुन की कली लेकर आया था। यह कली अच्छी लहसुन छांटने के बाद बची हुई लहसुन में से निकली हुई रहती है। कई सालों बाद यह कली ३ हजार रुपए क्ंिवटल बिकी है।
-मुकेश धनगर, किसान
आज रहेगा अवकाश
कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को हनुमान जयंती का अवकाश रहेगा। शनिवार को मंडी खुली रहेगी। लहसुन के दाम किसानों को अच्छे मिल रहे हैं। गुरुवार को लहसुन 13 हजार 800रुपए क्ंिवटल बिकी है।
-भगतसिंह चौहान, मंडी निरीक्षक