5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसे लगी नपा की तानाशाही पर रोक

नपा की वजह से क्यों से लोग दुखी यहां पढ़ें

2 min read
Google source verification
Letest Hindi Nagar Palika News Neemuch

अब नहीं कटना पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर

नीमच. अब शहर के हजारों लोगों को नगरपालिका की मनमानी से निजात मिल जाएगी। अब लोगों को 3, 5 या 10 साल के लिए नहीं पूरे 30 साल के लिए समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इससे जहां बार बार नगरपालिका के चक्कर काटने से लोग मुक्त हो जाएंगे।
अब नहीं कटना पड़ेंगे दफ्तर के चक्कर
जहां पहले नगरपालिका प्रशासन की ओर से मनमाने तरीके से तीन से 10 वर्ष के लिए ही लीज नवीनीकरण किया जाता था वहा अब सीधे 30 साल के लिए लीज नवीनीकरण किया जाएगा। इस आशय के आदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अवर सचिव ने जारी किए हैं। इस संबंध में भाजपा पार्षद राजेश अजमेरा ने बताया कि मैंने इस संबंध में मुख्यमंत्री, प्रदेश के मुख्य व प्रमुख सचिव तक को लगातार शिकायतें की थी। शिकायत में बताया था कि कैसे नगरपालिका अधिकारी गजट 24 फरवरी 16 के उपनियम 17 का उल्लंघन कर मनमाने तरीके से स्क्रीन नंबर 3, योजना क्रमांक एक व तीन, स्कीम नंबर 7, आरामशीन क्षेत्र आदि में 3 से 10 वर्ष तक के लिए लीज का नवीनकरण कर रहे हैं। जबकि ऐसा कोई नियम कानून है ही नहीं। यह भी बताया था कि लीज नवीनीकरण के नाम पर प्रीमियम राशि एक से दो प्रतिशत तक ली जा रही है। इस संबंध में मैंने 16 फरवरी 18 और 19 जून 18 को प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल से वल्लभ भवन में मिलकर शिकायत की थी। इस मामले में उन्होंने गंभीरता से लिया था। इसके बाद उन्होंने लीज नवीनीकरण 30 वर्ष के लिए करने का ही आदेश जारी किया है। अजमेरा ने बताया कि अवर सचिव ने जो आदेश जारी किए हैं वो नगरपालिका को प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने नीमच की जनता को बहुत बड़ी सौगात दी है। इस नई व्यवस्था से शहरवासियों को नगरपालिका के हर तीन, पांच और दस साल में चक्कर काटने से निजात मिल गई है। एक बार में ही 30 साल के लिए लीज नवीनीकरण हो जाएगा।
सैकड़ों रहवासियों को मिलेगा लाभ
प्रमुख सचिव के आदेश के बाद अवर सचिव का पत्र नगरपालिका प्रशासन को प्राप्त हुआ है। इस आदेश से नगरपालिका क्षेत्र के सैकड़ों रहवासियों को लाभ होगा।
- राजेश अजमेरा, भाजपा पार्षद