7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजजनों ने ऐसा क्यों कहा कि यह हमारे लिए बड़ी बात है

समाज के सीमित परिवार फिर भी किया यह काम

2 min read
Google source verification
Letest Hindi News Neemuch

प्रतिभा को सम्मानित करते हुए अतिथिगण।

नीमच. नीमच शहर में ऐसा भी समाज है जिनके परिवारों की संख्या सीमित है। यहां उनके समाज की गतिविधियां अधिक नहीं होती। ऐसे में समाजजनों ने वो काम कर दिखाया जो दूसरे समाज के लोग भी करने से कतराते हैं।

प्रतिभाओं को निखारने प्रोत्साहित करना जरूरी

प्रांतीय जीनगर समाज संगठन नीमच द्वारा वीर खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर में प्रतिभा सम्मान एवं समाज के स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को निखारने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने नीमच में जीनगर समाज अच्छा आयोजन किया है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को निखारने में मिल पत्थर साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि नीमच में जीनगर समाज के परिवार ्रसीमित है। इसके बाद भी इस तरह का कार्यक्रम होना बड़ी बात है। कार्यक्रम को समाज अध्यक्ष मनोहरलाल सोनगरा, वरिष्ठ फकीरचंद्र राठौर, टीएम चौहान, आयकर अधिकारी नीमच रघुवीरप्रसाद चौहान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष रमेशचंद्र सिसोदिया, रेलवे अभियंता प्रेमराज चौहान, मोतीलाल सांखला, प्यारेलाल सोनगरा मंचासीन थे।

विद्यार्थियों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2017-18 में कक्षा एक से स्नातक तक अच्छे अंकों से कक्षा उत्तीर्ण करने वाले समाज के छात्र-छात्राओं का अतिथियों के हाथों शिल्ड और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। संचालन प्रोध्यापक डा. सीपी पंवार व दिलीप सिसोदिया ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर ओम राठौर, राधेश्याम पंवार, राजेंद्र पंवार, गोपाल सोलंकी, जगदीश सिसोदिया, अशोक राठौर, महेश सिसोदिया, सत्यनारायण कछावा, जगदीश बोराना, माधव राठौर, श्रवण कछावा, भारत सोलंकी, यशंवत सोलंकी, दिनेश पंवार, पवन पंवार, जगदीश राठौर, अशोक सोनगरा, महेश राठौर, जितेंद्र सोनगरा, अमूल पंवार, आनंद पंवार, दिनेश गेहलोत समेत बड़ी संख्या में समाज की महिलाए पुरूष एवं बच्चे मौजूद थे।

खेल में महिला और बच्चों ने दिखाया दम
कार्यक्रम में महिला एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इनमें चेयर रेस, सुई धागा, चम्मच रेस, रस्सीकूद, बौद्धिक आदि का स्पर्धा हुई। इसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पुररस्कार जीते। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मान समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों के हाथों पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समाज की पूर्व कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।