
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से हो रहा अवैधानिक रूप से जीपों का संचालन
नीमच. जिला मुख्यालय पर अवैधानिक रूप से जीपों का सवारियां ढोने में उपयोग हो रहा है। जबकि किसी भी जीप को इसके लिए परमिट जारी नहीं किए गए हैं। चौकाने वाली बात तो यह है कि इन जीपों का अवैधानिक रूप से संचालन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सामने से हो रहा है। आरटीओ और ट्रॉफिक पुलिस इस ओर से आंखे मूंदे बैठे हैं।
हादसों को आमंत्रित करते जीप संचालक
नीमच से निम्बाहेड़ा के बीच प्रतिदिन करीब एक दर्जन से अधिक जीपों का अवैधानिक रूप से परिवहन किया जा रहा है। वर्षों पहले ही जीपों को सवारियां परिवहन करने का परमिट देना बंद कर दिया गया है। बावजूद इसके इस रूट पर बेरोकटोक जीपों का परिवहन हो रहा है। एक जीप में औसत 8 से 10 सवारी ही बैठ सकती है। इसके उलट जीप संचालक लालच के चक्कर में भेड़ बकरियों की तरह जीप में सवारियां बैठा रहे हैं। नियम विरूद्ध चल रही जीपों की गति भी काफी अधिक रहती है। बसों के आगे आगे चलने या सवारियों अधिक बैठाने के चक्कर में तेज गति से वाहन चलाते हैं। इसके चलते कभी भी बड़ी अनहोनी घटना हो सकती है।
एसपी कार्यालय के सामने से अवैध संचालन
जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर जीपों का स्टॉपेज बनाया गया है। यहीं से जीपों का परिवहन किया जाता है। इसी रूट पर यातायात पुलिस का कार्यालय भी है। बावजूद इसके आज दिनांक तक नियम विरूद्ध संचालित हो रही इन जीपों के परिवहन पर कभी बड़ी वैधानिक कार्रवाई होती दिखाईनहीं दी। ऐसा नहीं कि इन जीपों के संचालन को लेकर आरटीओ को जानकारी नहीं है। वे भी इस रूट से दिन में कईबार गुजरती हैं, लेकिन आरटीओ की ओर से भी कभी बड़ी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी।
जो दिख जाए उसका बन जाता है चालान
जिला मुख्यालय पर वाहनों में नाम लिखी नम्बरप्लेटों का चालन भी काफी अधिक हो रहा है। खुलेआम ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग इन तरह के वाहन लेकर जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन कार्रवाई इक्का दुक्का पर ही होती है। या होती भी है तो कागजी खानापूर्ति कर दी जाती है। विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार भी लपेटे में आ गए थे। इसके बाद बड़ी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दी, जबकि खुलेआम जिला मुख्यालय ही ऐसे वाहनों का बेरोकटोक उपयोग हो रहा है।
नियमित रूप से बनाए जा रहे हैं चालान
अवैधानिक रूप से चल रही जीपों के खिलाफ ट्रेफिक पुलिस को निर्देशित किया गया है। उनके द्वारा रोज चालानी कार्रवाई हो रही है। मेरे संज्ञान में आते ही मैं भी समय समय पर जीपों के अवैध संचालन को नियंत्रित करने के लिए चालानी कार्रवाई करती हूं। नाम लिखी नम्बरप्लेट पर भी नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है।
- बर्खा गौड़, आरटीओ
Published on:
01 Feb 2019 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
