
video कृति की व्यंजन प्रतियोगिता में हरे चने का केक रहा प्रथम व्यंजन
नीमच. सामाजिक संस्था कृति की व्यंजन प्रतियोगिता गांधी वाटिका में सम्पन्न हुई। जिसमें इस बार हरे चने से बनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन महिलाओं द्वारा तैयार कर लाए गए। दो वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में जुनियर, सीनियर वर्ग के 90 प्रतियोगियों ने भाग लिया । भरत जाजू एवं स्नेहलता जाजू की वैवाहिक वर्षगांठ पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मोनिका आहूजा ने हरे चने का केक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रक्षा पोरवाल द्वितीय व शिवानी पामेचा तृतीय रही । जूनियर वर्ग में हरे चने की बर्फी बनाकर खुशी गेहलोत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय निकिता पामेचा व तृतीय आशिमा सईन रही । इस अवसर पर डा. माधुरी चौरसिया द्वारा नीमच शहर के महिला मण्डल के पदाधिकारियों की सूची की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कावा संस्था की अध्यक्ष मोनालिका कुमार व अध्यक्षता विविक सहायता अधिकारी शक्ति रावत ने सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदानकर सम्मानित किया । प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली विजेताओं के अतिरिक्त सभी प्रतियोगियों को संस्था की ओर से उपहार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए । कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष सत्येन्द्र सी सक्सेना ने किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डा. सम्पत स्वरूप जाजू, डा. संतोष जाजू थे। कार्यक्रम का संचालन मंजुला धीर ने किया । आभार सचिव सत्येन्द्रसिंह राठौड़ ने माना ।
---------------
Published on:
24 Feb 2019 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
