8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद ग्रहण करते ही नीमच एसपी राजेश व्यास का एक्शन: अपराध पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अपराधों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाने के कड़े निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

नीमच

image

Ashish Pathak

May 08, 2026

neemuch latest news

नीमच में पद ग्रहण करते ही एसपी राजेश व्यास ने शुक्रवार शाम जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की बैठक ली।

नीमच। नीमच में पद ग्रहण करते ही एसपी राजेश व्यास ने शुक्रवार शाम जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की बैठक ली। पुलिस कंट्रोल रूम नीमच में आयोजित इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ने अपराधों के प्रति 'जीरोटॉलरेंस' की नीति अपनाने के कड़े निर्देश दिए।

नीमच एसपी राजेश व्यास ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की भौगोलिक स्थिति, पुलिस थानों तथा उनके क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अपराध रोकना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। नीमच एसपी राजेश व्यास ने महिलाओं, बच्चों और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से सद्व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

रात्रि गश्त प्रभावी करने को कहा

नीमच एसपी राजेश व्यास ने बैठक में मुख्य मार्गों, चौराहों व तिराहों पर विशेष निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्रभावी रात्रि गश्त और आमजन से सतत संवाद बनाए रखने को कहा गया। थानों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, लंबित अपराधों व माल का समय पर निराकरण करने तथा एनडीपीएस प्रकरणों में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

सांप्रदायिक घटनाओं की सूचना

नीमच एसपी राजेश व्यास ने सांप्रदायिक घटनाओं की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को शीघ्र देने, एमएलसी एवं पीएम रिपोर्ट को पोर्टल के माध्यम से भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को भी कहा गया। राजेश व्यास ने सोशल मीडिया पर सतत निगरानी, ई-साक्ष्य आधारित विवेचना को मजबूत बनाने तथा साइबर अपराध एवं महिला अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा निकिता सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम सिंह भदौरिया, प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम नीमच शिव रघुवंशी सहित जिले के समस्त थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।