6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान से व्यापारियों में मचा हड़कंप

अभियान के तहत अधिकारियों ने लिए उर्वरक के लिए 13 नमूने

less than 1 minute read
Google source verification
'शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान से व्यापारियों में मचा हड़कंप

'शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान से व्यापारियों में मचा हड़कंप

नीमच. मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे 'शुद्ध के लिए युद्धÓ अभियान 15 से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को कलेक्टर अजयसिंह गंगवार के मार्गदर्शन में गठित विकासखंड स्तरीय दलों द्वारा जिले के विभिन्न कृषि आदान विक्रेताओं का निरीक्षण किया गया।
मनासा विकासखंड के मे.धर्मपाल डांग मनासा के मे. पाटीदार कृषि सेवा केन्द्र मनासा, नीमच विकासखंड के मे. श्रीजी बीज भंडार नीमच, मे. श्रीमाया कृषि बाजार नीमच में पालीवा कृषि सेवा केन्द्र नीमच, मे. धाकड़ कृषि सेवा केन्द्र नीमच, मे. गोल्डन एग्रो नीमच एवं जावद विकासखंड के मे. प्रा. कृषि साख सहकारी समिति लासूर का निरीक्षण कर उर्वरक के 13 नमूने विश्लेषण के लिए लिए गए है। उप संचालक कृषि ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले में पाई गई अनियमितता के संबंध में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए है। निरीक्षण दलों में जिले के सहायक संचालक कृषि, तहसीलदार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी शामिल है। इस दौरान उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास एसएस चौहान एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसएल शाक्य द्वारा आकस्मिक भ्रमण कर उर्वरक नमूने लेने के कार्य का जायजा लिया। दो दिन पहले खाद, बीज और कृषि दवा विक्रेताओं ने प्रशासनिक कार्रवाई के तरीके पर उठाए थे सवाल।