
दिव्यांग बच्चों को बताया गुड टच और बेड टच के बारे में
नीमच. चाईल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन ने सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास में दिव्यांग बच्चों के साथ विश्व बाल अधिकार दिवस मनाया।
संस्था के सदस्य नवनीत अरोंदेकर ने बताया कि संस्था द्वारा बाल पंचायत के माध्यम से बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। दिव्यांग बच्चों को बाल अधिकार जैसे जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, सहभागिता का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार आदि के बारे मे विस्तार से बताया। सभी बच्चों से संस्था अध्यक्ष अनुपसिंह चौधरी ने खेल-खेल में बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल भिक्षावृति जैसे गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को गुड टच-बेड टच एवं लैंगिक उत्पीडऩ से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012 (पास्को एक्ट) के बारे में विस्तार से बताया। संकट के समय में हमें अपनी रक्षा कैसे करना चाहिए, महापुरुषों स्वामी विवेकानंद, डा. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से जीवन में अपनी मेहनत, लगन और प्रयत्नों से लक्ष्य को कैसे प्राप्त किया जा सकता है इसके लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्रावास के शिक्षक मंगल प्रजापत, संस्था अध्यक्ष अनुपसिंह चौधरी, नवनीत अरोंदेकर महेश सूत्रकार आदि उपस्थित थे।
Published on:
22 Nov 2019 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
