
नीमच पत्रिका की बसों में मादक पदार्थ तस्करी की खबर को राजस्थान पुलिस ने किया प्रमाणित
नीमच। नीमच शहर से चलने वाली यात्री बसों में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी की खबर को पत्रिका समाचार ने २३ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर प्रशासन व पुलिस विभाग का ध्यान भी आकर्षित किया था, लेकिन मिलीभगत के खेल के चलते यहां पर अनदेखी की जा रही है। वहीं शनिवार को चित्तौडगढ जिले के शंभूपुरा थाने ने नीमच की अशोक ट्रेवल्स बस की घेराबंदी कर जांच के दौरान एक युवक से दस किलोग्राम मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर पत्रिका की खबर को भी सार्थक किया है।
आपको बता दें कि राजस्थान शंभूपुरा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नीमचप की अशोक ट्रेवल्स बस में सवार एक के व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से ले जाए जा रहे साढ़े 10 किलो डोडा चुरा को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उक्त डोडा चूरा को नीमच मध्यप्रदेश से लाकर हरियाणा ले जा रहा था। पुलिसअधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शंभूपुरा थानाधिकारी नेतराम उपनिरीक्षक अपने थाने के पुलिस जाब्ता हेड कांस्टेबल विनीत कुमार, कॉन्स्टेबल हरफूल, रामेश्वर लाल, हेमाराम, नंदलाल व पूनमचंद के साथ नेशनल हाईवे सामरी चौराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से एक अशोक ट्रेवल्स स्लीपर बस आई, जिसे नाकाबंदी में रुकवाया जाकर सघन तलाशी ली गई। ट्रेवल्स बस में बैठा एक व्यक्ति जिसके पास बैग था, जो बस से नीचे उतरने का प्रयास करने लगा। उस व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर उसके पास बैग में कोई आपत्तिजनक वस्तु होने से उसे बस से नीचे उतार कर बैग की तलाशी ली गई तो, बैग के अंदर एक प्लास्टिक की थैली में साडे 10 किलो अवैध डोडा चुरा पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी दुबलधन किर्मीयां (लोहरी ठोला) थाना बेरी जिला झज्जर हरियाणा निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार पुत्र राजीव कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी उक्त अवैध अफीम डोडा चूरा आरोपी नीमच निवासी विक्रम से लेकर था, जिसे भी नामजद किया गया है। थाना शंभूपुरा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Published on:
25 Dec 2022 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
