नीमच। जिला पुलिस ने महिला अपराध के प्रति विशेष जागरूकता अभियान ‘अभिमन्यु‘ के तहत रेल्वें स्टेंशन नीमच, जावद बस स्टेंण्ड, रामपुरा नाका मनासा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया।
एएसपी सुंदर सिंह कनेश ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्वेश्य से संपूर्ण प्रदेश में 12.से 19 जून तक विशेष जागरूकता अभियान ‘‘अभिमन्यु‘‘ संचालित करने हेतु निर्देशित किया जाकर अभिमन्यु शुभंकर के कट आउट से तैयार सेल्फी पांईट जिस पर महिला हेल्पलाईन नम्बर हो बनाये जाकर अधिक से अधिक लोगो को सेल्फी पाइंट पर सेल्फी लेने हेतु जागरूक किया जाने संबंधी निर्देश दिए गए है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री वैशाली सिंह द्वारा रेल्वे स्टेंशन नीमच पर अभियान अभिमन्यु के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के द्वौरान सुश्री वैशाली सिंह द्वारा आटो चालकों को महिला संबंधी अपराधों से संबंधित तथ्य जैसे नशा, दहेज, रूढिवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रुण हत्या, अशिक्षा, लिंगभेद आदि महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया तथा अभियान के मुख्य उद्वेश्य समाज में पुरूषों एवं लडक़ों को न सिर्फ महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करना है, बल्कि इसके साथ-साथ उनको संवेदनशील बनाकर रूढिवादी मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित करने संबंधी जानकारी दी जाकर अभियान अभिमन्यू से संबंधित शपथ दिलवाई गई। पुलिस थाना जावद द्वारा बस स्टेंण्ड़ जावद पर उप निरीक्षक शशीकला चैहान एवं पुलिस टीम द्वारा तथा पुलिस थाना मनासा द्वारा रामपुरा नाका मनासा पर उप निरीक्षक रंजना डाबर द्वारा अभिमन्यु शुभंकर के फ्लैक्स का सेल्फी प्वाइंट बनाया जाकर अधिक से अधिक आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया जाने के साथ ही उपस्थित आमजनों को जाकर अभियान अभिमन्यू से संबंधित शपथ दिलवाई गई।