नीमच। 2800 ग्रेड पे सहित अन्य मांगों को लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ पूरे प्रदेश में विगत 26 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है और हड़ताल के दौरान पटवारी संघ द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें पटवारी संघ द्वारा पहले तिरंगा यात्रा निकाली गई, उसके बाद नीमच से ***** माता तक चुनर यात्रा निकाली गई, फिर गेती फावडा लेकर पटवारी ने मेहनत मजदूरी भी की और फूलों से रंगोली भी बनाई गई। आंदोलन की इसी कड़ी में आज शनिवार को मध्य प्रदेश पटवारी संघ द्वारा अपनी मांगों के निराकरण को लेकर प्रदर्शन जारी रखते हुए स्थानीय अंबेडकर सर्किल पर स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर काले कपड़े पहन कर हाथों में तख्तियां लिए मोन रैली निकाली गई। यह मोन रैली अंबेडकर सर्किल से प्रारंभ होकर कंट्रोल रूम कैंट थाना एसपी कार्यालय फवारा चौक टैगोर मार्ग कमल चौक होते हुए भारत माता चौराहे पर पहुंची, जहां भारत माता की आरती के बाद रैली समाप्त की गई।