नीमच। उज्जैन लोकायुक्त टीम ने मनासा तहसीलदार के रीडर को न्यायालय के आदेश पर कब्जा दिलाने और पंचनामे की कापी देने के एवज में 12 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो ट्रेप किया है। लोकायुक्त की इस कार्यवाही से तहसील कार्यालय में हडक़ंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने तहसीलदार रीडर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।