1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीमच में रोटरी क्लब बना बेसहारा बच्चों का सहारा

नीमच. रोटरी क्लब नीमच कैंट का पदस्थापना व दीपावली मिलन सादगी भरे समारोह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व रोटरी के जनक पोल पी हेरिस के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर की गई। इस दौरान ४ बेसहारा बच्चों की शैक्षणिक जिम्मेदारी भी क्लब के नवीन पदाधिकारियों ने ली।

2 min read
Google source verification

नीमच

image

Mukesh Sharaiya

Nov 27, 2022

नीमच में रोटरी क्लब बना बेसहारा बच्चों का सहारा

रोटरी क्लब नीमच कैंट के पदस्थापना समारोह में उपस्थित नवीन कार्यकारिणी और नवीन सदस्य।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंडलाध्यक्ष जिनेंद्र जैन, शपथ अधिकारी संस्कार कोठारी, सहायक मंडलाध्यक्ष दिनेश रांका व विधायक दिलीपसिंह परिहार शामिल हुए। रोटरी चतुरविद मंत्र का वाचन ओमप्रकाश काबरा किया गया। पुरानी कार्यकारिणी ने नई कार्यकारिणी के साथ कॉलर पिन की अदला-बदली की। इसके बाद शपथ अधिकारी संस्कार कोठारी ने रोटरी क्लब नीमच कैंट के सत्र 2022-23 के अध्यक्ष मुकेश बाहेती, सचिव प्रदीप ओसवाल व कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल के साथ नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसके बाद क्लब के नये सदस्यों को कॉलर पिन व मोमेंटो देकर सम्मान किया। अध्यक्ष मुकेश बाहेती ने स्वागत भाषण दिया। सम्बोधन के बाद अतिथियों को नई कार्यकारिणी ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। पदस्थापना समारोह का संचालन चंचलकुमार बाहेती ने किया। आभार क्लब के सचिव प्रदीप ओसवाल ने माना। इस अवसर पर नीलेश पाटीदार, मयंक जायसवाल, अनिल दरक, रोटरी क्लब अध्यक्ष सतीश तोतला, विजय जोशी, कांतिलाल भंसाली, सुरेश सैनी, नरेंद्र नलवाया, प्रमोद मालू, सुरेश अजमेरा, संदेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, गोपाल गर्ग, विशाल जैन, आशीष दरक, राजेंद्र मालू, मुकेश गोयल सहित बड़ी संख्या में अन्य सदस्य व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

4 बेसहारा बच्चों की जमा कराई स्कूल फीस
रोटरी क्लब नीमच कैंट के सत्र 2022-23 के अध्यक्ष मुकेश बाहेती व उनकी टीम ने 4 बेसहारा बच्चों की शिक्षा का संकल्प भी लिया। बाहेती ने बताया की दो बच्चों के माता-पिता नहीं हैं और दो बच्चों के पिता नहीं है। इस कारण से रोटरी का परिवार उन बच्चों का परिवार बना है। उनकी शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए इन बच्चों की वार्षिक फीस स्कूलों में जमा कराई गई है।

यह बने क्लब के नए सदस्य
रोटरी क्लब नीमच कैंट के सुनील गोयल, ओम पोरवाल, अभयकुमार जैन, सत्यदेव शर्मा, महेंद्रप्रताप सिंह, जयराम मूलचंदानी, दीपक बाहेती, निर्मल दरक, अखिलेश पटवारी, दिनेश परवाल व सुनील धनोतिया ने क्लब की सदस्यता लेकर समाजसेवा और पीडि़त मानवता की सेवा करने का संकल्प लिया।