
अभिभाषक संघ ने राजस्व विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।
नीमच. पिछले दिनों जावद तहसील के नायब तहसीलदार ने कलेक्टर और एडीएम पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब अभिभाषक संघ जावद ने नीमच जिले में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार फैलने के गंभीर आरोप चस्पा किए हैं। इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन देना चाहा तो उन्होंने लगे से मना कर दिया। बाद में ज्ञापन सीधे फैक्स और डाक से राष्ट्रपति को भेजा गया।
संघ ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
अभिभाषक संघ जावद की ओर से राष्ट्रपति को प्रेषित पत्र में लिखा गया है कि नीमच जिले के कलेक्टर, अनुविभागीय और तहसील कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्यापक रूप से फैल चुका हैै। राजस्व प्रकरणों में पीठासीन अधिकारी, बाबू, कर्मचारियों आदि के माध्यम से अवैध रूप से राशि वसूल रहे हैं। बिना रिश्वत मामलों के निराकरण नहीं हो रहे हैं। बढ़ती रिश्वतखोरी के कारण दलालों की फौज पूरे जिले में खड़ी हो गई है। परिणाम स्वरूप इन न्यायालयों में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित होने वाले अधिवक्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करने लगे हैं। इससे राजस्व महकमें के सम्पर्क में आने वाले पक्षकारों को प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। सिविल न्यायालय द्वारा पारित निर्णय व जयपत्रों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती हैै। इसके साथ उच्च और सर्वोच्च न्यायालय के न्याय दृष्टांतों की अनदेखी की जाती है। इसके विपरीत आदेश पारित किए जाते हैं। जो उच्च और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना है। रजिस्टर्ड दस्तावेजों की वैधता-अवैधता की जांच करने का अधिकार राजस्व न्यायालय को नहीं है। ऐसे मामलों को लेकर शीघ्र ही ध्यान लगाने की जरूरत हैं। जिले में वर्षों से कई अधिकारी अपना स्थानांतरण हो जाने के बाद भी डेरा जमाएं हुए हैं। अभिभाषक संघ की ओर से राष्ट्रपति से उक्त विषयों में त्वरित उचित निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन की प्रति प्रदेश के राज्यपाल, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, राजस्व आयुक्त उज्जैन और सचिव स्टेट बार कौंसिल ऑफ मध्यप्रदेश जबलपुर को भी प्रेषित किया गया है।
ज्ञापन हमारे खिलाफ है कैसे लें
जिले में राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार चर्म पर है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि बिना राशि लिए कोई काम नहीं हो रहा है। इस संबंध में संघ की ओर से एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जावद एसडीएम को देने पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। उनका तर्क था हमारे खिलाफ ही ज्ञापन दिया जा रहा है तो कैसे लें। इसके बाद संघ की ओर से सीधे राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया।
- विजय जोशी, अध्यक्ष अभिभाषक संघ जावद
Published on:
08 Mar 2020 02:26 pm

बड़ी खबरें
View Allनीमच
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
