नीमच। जिले के ढोलपुरा गांव में कुएं से पानी भरने गया टेंकर पीछे लेते समय टेंकर सहित ट्रेक्टर गहरे कुएं में जा गिरा। कुआं इतना गहरा था कि पानी को तोडऩे ३ घंटे से अधिक का समय लग गया और रेस्क्यू टीम ने चालक को कुएं से बाहर निकाल तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एम्बुलेंस को ग्रामीणों ने सूचना की, लेकिन इतने लंबे समय के बाद भी एम्बुलेंस गांव नहीं पहुंची, जिसके चलते शव को ट्रेक्टर में रखकर पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सा व्यवस्था के बड़े दांवे करने की भाजपा सरकार और यहां नेताओं बड़ी-बड़ी बाते यहां खोखली नजर आई।
ग्रामीण पप्पू अहीर ने बताया कि गांव ढोलपुरा में गोपाल अहीर कुएं पर नई आबादी का लडक़ा पंकज जो कि मजदूरी करने आता है। वह टेंकर लेकर पानी भरने कुएं पर गया था। पानी भरने के लिए टैंकर सहित ट्रेक्टर को चालक रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान ट्रेक्टर-टैंकर कुएं में जा गिरे। हादसा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। कुएं में करीब 25 फीट पानी भरा था, पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों ने बचाव कार्य प्रारंभ किया तब तक एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। पम्प लगाकर कुएं का पानी खाली करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से टैंकर-ट्रेक्टर को बाहर निकाला। जबकि गोताखोरों द्वारा चालक के शव को बाहर निकाला गया। लेकिन ग्रामीणों और पुलिस द्वारा बार-बार सूचित करने के बाद भी घटनास्थल पर एम्बुलेंस नहीं पहुंची। तब ग्रामीणों ने चालक के शव को ट्रेक्टर ट्रॉली में डालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
इनका यह कहना है
कुएं में युवक को गिरे करीब तीन घंटे हो गए थे। एम्बुलेंस को सूचना करने के बाद भी वह नहीं पहुंची। वह कह रहे थे कि पहले शव निकालों। उसके बाद भी सूचना के बाद एम्बुलेंस नहीं आई। वहीं शव को मजबूरन ट्रेक्टर की व्यवस्था से जिला अस्पताल पीएम कराने लाया गया। जिला स्वास्थ्य विभाग की यह हालत है, कम से कम इसमें तो सुधार होना चाहिए।
– दुर्गाशंकर भील, पार्षद
ढोलपुरा गांव से जानकारी मिली थी कि कुएं में टैंकर सहित चालक गिर गया। तुरंत पुलिस बल रवाना किया, वही रेस्क्यू टीम को भी भेजा गया। कुएं में पानी अधिक गहरा था। तीन मोटर से पानी निकालने के बाद डूबे लडक़े को बाहर निकाला, उसकी तब तक मौत हो चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं दुर्घटना की जांच की जा रही है कि टैंकर कैसे पानी में गिरा और कैसे युवक की मौत हुई।
– पीएस परस्ते, सीएसपी नीमच।